UP : फर्रुखाबाद में 2 बीघा जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल, बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी की धड़ से अलग कर दी गर्दन

साइकिल से जा रही अंजू को रास्ते में उसके जेठ द्रगपाल ने रोका, अभी अंजू कुछ समझ पाती कि इससे पहले जेठ द्रगपाल ने उसपर धारदार हथियार से वार कर धड़ से गर्दन अलग कर दी...

Update: 2021-05-29 05:48 GMT

फरूखाबाद में जेठ ने 2 बीघा जमीन के लिए छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी.पुलिस ने जेठ को हिरासत में ले लिया है.

जनज्वार, फरूखाबाद। यूपी के फरूखाबाद स्थित फतेहगढ़ कोतवाली के राजा नगला गांव में शुक्रवार की देर रात रिश्तो का कत्ल कर दिया गया। बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी काम बेरहमी से कत्ल कर दिया। बाद में उसी धारदार हथियार से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। इस नृशंस घटना के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक गांव राजा नगला के रहने वाले रामपाल यादव की पत्नी अंजू रात साढ़े 8 बजे के बाद साइकिल पर सवार होकर घर की ओर जा रही थी। रास्ते में जेठ द्रगपाल ने उसे रोक लिया। दोनों के बीच बातचीत हुई, अभी अंजू कुछ समझ पाती कि इससे पहले जेठ द्रगपाल ने उसपर धारदार हथियार से वार कर दिया।

हत्यारे जेठ ने बेरहमी से हत्या करने के बाद अंजू का सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना की जानकारी पाकर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर जांच पड़ताल शुरू हुई। फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने महिला अंजू के शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही पुलिस ने आरोपित जेठ द्रगपाल को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि जमीनी विवाद में महिला की हत्या उसके जेठ ने की है। उसने पुलिस निगरानी में हत्या करना स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि 2 बीघा खेत को लेकर विवाद था। पूर्व में भी इनके बीच विवाद हुआ था, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई भी की थी।

Tags:    

Similar News