UP : योगी सरकार के जल संसाधन मंत्री महेंद्र सिंह पर संजय सिंह ने लगाया 30 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप

यूपी में योगी बाबा के राज में लगभग "30 हज़ार करोड़" का "जल मिशन योजना" घोटाला हुआ है। योगी के करीबी मंत्री महेंद्र सिंह ने किया 30 हज़ार करोड़ का घोटाला...

Update: 2021-08-08 11:57 GMT

जल संसाधन मंत्री डॉ. महेंद्र कुमार सिंह (photo - news nation)

जनज्वार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पॉलिटिक्स में माहौल गरम होना शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने बड़ा आरोप लगाते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार में जल संसाधन मंत्री महेंद्र सिंह पर 30 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है। इस आरोप का अभी तक सरकार की तरफ से हमेशा की तरह कोई बयान नहीं आया है।

अपने ट्वीट में संजय सिंह ने कहा है कि, जिस "रश्मि मेटेलिक्स" नाम की कंपनी को 8 राज्यो में ब्लैक लिस्ट कर दिया गया, यहां तक के देश की "सेना" ने जिसे ब्लैक लिस्ट कर रखा है उस "रश्मि मेटेलिक्स" कंपनी को योगी बाबा के मंत्री महेन्द्र सिंह ने भ्रष्ट अधिकारियों के साथ मिलकर हज़ारो करोड़ का ठेका दे दिया।

आप सांसद संजय सिंह के करीबी अजीत त्यागी ने दूसरा ट्वीट किया है, जिसमें कहा गया 'यूपी में योगी बाबा के राज में लगभग "30 हज़ार करोड़" का "जल मिशन योजना" घोटाला हुआ है। योगी के करीबी मंत्री महेंद्र सिंह ने किया 30 हज़ार करोड़ का घोटाला।'

लखनऊ से निकलने वाले सांध्य दैनिक के संपादक संजय शर्मा ने लिखा है, 'योगी जी के सबसे प्रिय मंत्री महेन्द्र सिंह पर हज़ारों करोड़ के घोटाले का आरोप लगाकर संजय सिंह ने सनसनी फैला दी ! कई राज्यों में ब्लैक लिस्टेड कंपनी को हज़ारों करोड़ का काम दे दिया गया ! वाह री ईमानदार सरकार ! सारे रिकार्ड तोड़ दिये ईमानदारी के!'

कौन हैं जल संसाधन मंत्री

डॉ. महेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश बीजेपी के जाने-माने नेता बताए जाते हैं। महेंद्र कुमार सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुआ तथा पिता का नाम रामदास सिंह था। महेंद्र सिंह ने देश के कई राज्यों में बीजेपी के लिए कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं। भारतीय जनता युवा मोर्चा में रहने के दौरान उनके भाषण काफी प्रसिद्ध हुआ करते थे। महेंद्र सिंह साल 2012 से विधान परिषद के सदस्य हैं। इसके साथ ही वे उत्तर प्रदेश के मौजूद जल शक्ति मंत्री हैं। 22 अगस्त 2019 से पहले वे राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे।

Tags:    

Similar News