Uttar Pradesh News : बुल्डोजर के दहशत में गई खोखा दुकानदार की जान, कई दिनों से निगम कर्मचारी दे रहे थे धमकी

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में गुरुवार सुबह पान का खोखा लगाने वाले व्यक्ति की सदमे में मौत हो गई, नगर निगम ने उनके खोखे को अवैध अतिक्रमण बताते हुए आज हटाने की बात कही थी...;

Update: 2022-07-15 05:51 GMT
Odisha News : दूषित पानी पीने से 6 लोगों की मौत, अन्य 71 अस्पताल में भर्ती, विधानसभा में उठा मुद्दा

Odisha News : दूषित पानी पीने से 6 लोगों की मौत, अन्य 71 अस्पताल में भर्ती, विधानसभा में उठा मुद्दा

  • whatsapp icon

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में गुरुवार सुबह पान का खोखा लगाने वाले व्यक्ति की सदमे में मौत हो गई। नगर निगम ने उनके खोखे को अवैध अतिक्रमण बताते हुए आज हटाने की बात कही थी। वहीं, दुकानदार की मौत के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार नहीं कर रहे हैं। परिजनों ने नगर निगम के जोनल प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए थाना साहिबाबाद में शिकायत दी है।

खोखे को अवैध बताते हुए दे रहे थे अतिक्रमण की धमकी

खोखा दुकानदार का नाम सचिन उपाध्याय है। उनकी उम्र 52 वर्ष है। वह साहिबाबाद थाना क्षेत्र में वृंदावन गार्डन जनकपुरी के रहने वाले थे और पिछले 30 साल से जवाहर पार्क शालीमार गार्डन के सामने पान का खोखा लगाते थे। सचिन उपाध्याय के भाई नारायण उपाध्याय का कहना है कि नगर निगम के जोनल प्रभारी राजवीर सिंह इस खोखे को अवैध अतिक्रमण बताते हुए हटाने की धमकी दे रहे थे। आरोप लगाया गया है कि पिछले तीन-चार दिन से नगर निगम की टीम उनके खोखे पर आती थी और उसे हटाने के लिए एनाउंसमेंट करती थी। टीम ने यह भी कहा था कि 14 जुलाई को खोखा हटा दिया जाएगा।

सदमे से हो गई सचिन उपाध्याय की मौत

सचिन उपाध्याय के भाई नारायण उपाध्याय ने कहा कि नगर निगम की कार्रवाई से पहले वह खुद तीन-चार लोगों के साथ खोखा स्वयं हटाने के लिए घर से निकले। इस दौरान घर पर मौजूद सचिन उपाध्याय की अचानक मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि नगर निगम की धमकी से सचिन को सदमा लगा और वे चल बसे।

मुकदमा दर्ज होने पर ही करेंगे अंतिम संस्कार

मृतक सचिन उपाध्याय के भाई नारायण उपाध्याय ने इस मामले में नगर निगम के जोनल प्रभारी राजवीर सिंह को नामजद करते हुए थाना साहिबाबाद में तहरीर दी है। नारायण उपाध्याय का कहना है कि जब तक मुकदमा दर्ज नहीं होगा, तब तक अंतिम संस्कार नहीं होगा। फिलहाल सचिन की मौत से पूरा परिवार शोकाकुल है। 

Tags:    

Similar News