Azam Khan Heart Attack: सपा विधायक आजम खान को आया हार्ट अटैक, इस अस्पताल में हुए भर्ती, जानिए क्या हुआ
Azam Khan Heart Attack: समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता आजम खान को दिल्ली का दौरा पड़ा है। आजम को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इससे पहले भी आजम खान की तबीयत खराब हुई थी जिसके बाद उनका इलाज चला था।
Azam Khan Heart Attack: सपा विधायक आजम खान को आया हार्ट अटैक, इस अस्पताल में हुए भर्ती, जानिए क्या हुआ
Azam Khan Heart Attack: समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता आजम खान को दिल्ली का दौरा पड़ा है। आजम को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इससे पहले भी आजम खान की तबीयत खराब हुई थी जिसके बाद उनका इलाज चला था। बता दें कि आजम खान रामपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं।
बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने एंजियोप्लास्टी सर्जरी (Angioplasty) कर आजम खान के हार्ट में एक स्टंट डाला है। फिलहाल, सपा विधायक को डॉक्टरों की निगरानी में ICU में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की माने तो आजम खान को एक या दो दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। फिलहाल, अस्पताल में उनके बेटे और समाजवादी पार्टी के विधायक अब्दुल्ला खान मौजूद हैं। बता दें कि 74 साल के आजम खान 10 बार रामपुर के विधायक रह चुके हैं।
बता दें कि बीते कुछ समय से आजम खान की तबीयत लगातार बिगड़ रही है। वह कई बार हॉस्पिटल में एडमिट किए गए। अगस्त में भी आजम खान की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उन्हें सांस लेने में तकलीफ और निमोनिया की शिकायत को देखते हुए आईसीयू (ICU) में शिफ्ट किया गया था।
सपा मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव उनका हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान अखिलेश यादव ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा था, "आजम खान से मिला, उनसे बात हुई। उनकी तबीयत ठीक है। उनका अभी इलाज चल रहा है। वह पहले से बेहतर हैं।" आजम खान कोरोना से भी संक्रमित रह चुके हैं। जब वह सीतापुर जेल में थे, तो वे कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उनकी हालत सुधरी थी। कोरोना का असर तब उनके फेफड़ों पर पड़ा था।
इससे पहले जून में जब आजम खान की तबीयत बिगड़ी थी तब उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब भी अखिलेश यादव उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। गौरतलब है कि 27 महीने जेल में रहने के बाद आजम खान रिहा हुए हैं। जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने कहा था कि जेल में रहते-रहते उनकी सेहत खराब हो गई है।