यूपी : नशीली दवा मिलाकर पति और ससुर को पिलायी, फिर नकदी और जेवर लेकर फरार हुई दुल्हन

रामलखन के अनुसार रात में खुशबू ने उन्हें चाय पिलाई और उसके बाद उसकी शुक्रवार प्रात: जब आंख खुली तो खुशबू का कोई अता पता नहीं था....

Update: 2021-05-14 10:25 GMT

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

जनज्वार डेस्क। उत्तर प्रदेश के आगरा से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नई नवेली दुल्हन ने अपने पति और ससुर को नशीली गोली मिली हुई चाय पिला कर बेहोश कर दिया और जेवर तथा नकदी के लेकर फरार हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी गई है। पुलिस के मुताबिक कि आगरा के एत्माद्दौला थाने के नगला मोहनलाल निवासी रामलखन (22) का विवाह 15 मार्च को खंदौली के नाऊ का सराय निवासी खुशबू से हुई थी।

पुलिस के मुताबिक खुशबू के माता पिता पंजाब में काम करते हैं और वह यहां अपने मामा के घर रहती थी। उन्होंने बताया कि रामलखन की मां अन्य बहुओं को लेकर शादी में अपने मायके जा रही थी तो खुशबू ने बहाना बनाकर जाने से मना कर दिया।

रामलखन के अनुसार रात में खुशबू ने उन्हें चाय पिलाई और उसके बाद उसकी शुक्रवार प्रात: जब आंख खुली तो खुशबू का कोई अता पता नहीं था। रामलखन ने शिकायत में बताया कि खुशबू अलमारी में रखे गहने और पचास हजार रुपये नकदी लेकर गायब थी।

एत्माद्दौला थाने के इंसपेक्टर संजय त्यागी ने बताया कि अभी परिजनों से बात की जा रही है और दोनों ने दुल्हन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी है। मामले की जांच की जा रही है। एक अन्य घटनाक्रम में आगरा के थाना कमलानगर में बल्केश्वर क्षेत्र में घर में हुई कहासुनी को लेकर एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

दूसरी ओर पुलिस ने बताया कि आगरा के ही फतेहाबाद थाना क्षेत्र के बमरौली गांव में यमुना नदी में दोस्तों के साथ नहाने गया 14 वर्षीय किशोर पानी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गयी । उसकी पहचान बॉबी के रूप में की गयी है।

Tags:    

Similar News