हिमाचल में जीत के बाद बदले कांग्रेस नेताओं के सुर, अधीर रंजन बोले - खत्म हो रहा है मोदी मैजिक

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि पीएम मोदी को तीन राज्यों के चुनाव परिणामों से से सबक लेने की जरूरत है।

Update: 2022-12-09 07:15 GMT

हिमाचल में जीत के बाद बदले कांग्रेस नेताओं के सुर, अधीर रंजन बोले - खत्म हो रहा है मोदी मैजिक

Assembly Election Results 2022 : गुजरात, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh ) में चुनाव संपन्न हो गया है। गुजरात में भाजपा ( BJP ) को प्रंचड बहुमत मिली है ते दिल्ली में एमसीडी का उसका किला ढह गया है। साथ ही हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस भाजपा पटखनी देने में कामयाब रही। हिमाचल में जीब के बाद से कांग्रेस ( Congress ) नेताओं के सुर भी बदल गए हैं। अभी जीत की खुशी के 24 घंटे भी नहीं हुए कि लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ( Adhir Ranjan Chaudhary  ) ने पीएम मोदी ( PM Narendra Modi ) पर हमला बोल दिया है।

चुनाव परिणाम से सबक लें मोदी

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने दो राज्यों और छह विधानसभा उपचुनाव के आए नतीजे के एक दिन बाद बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अब मोदी मैजिक खत्म हो रहा है। मोदी जी को इस चुनाव से सबक लेना चाहिए। मोदी जी का मैजिक खत्म हो रहा है। तीन चुनाव लडे, एक में जीते हैं। गुजरात में घर घर गए, इतने विकासशील होने के बावजूद घर घर क्यों गए?

राहुल से डरते हैं मोदी

कांग्रेस नेता ने कहा कि अग्निवीर को ऐसे दिखाया तो अब हिमाचल में क्या हुआ? राहुल जी से इनकी मुकाबला 2024 में होगा। मोदी जी चाहते है वो हिंदुस्तान में गुरु बने बाकि सब चेला बने। मोदी जी राहुल गांधी से डरते है। कोई सर उठा के अगर बात करता है तो वो है हमारे नेता राहुल गांधी है।

चीन के साथ तनाव खतरनाक

इसी तरह लद्दाख में चीनी सेना ने घुसपैठ की और आवास सुविधाओं के साथ 200 से अधिक आश्रय बनाये। अब, हमारी सेना को दूर के क्षेत्रों में गश्त करने की अनुमति नहीं है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो सियाचिन ग्लेशियर में स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है। यह जरूरी है कि सरकार जी20 का जिक्र करने के बजाय भारत-चीन मुद्दे (संसद में) पर चर्चा करे।

हिमाचल में जीत का श्रेय प्रियंका को

Assembly Election Results 2022 : बता दें कि हिमाचल विधानसभआ में भाजपा को कांग्रेस के सामने करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। बीजेपी ने जहां मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य में 'ऐतिहासिक' जीत के साथ नया कीर्तिमान स्थापित किया वहीं जेपी नड्डा के गृह राज्य हिमाचल प्रदेश में करीबी लड़ाई के बाद कांग्रेस से हार गई और पर्वतीय राज्य ने लगभग चार दशकों से चली आ रही उस परंपरा को बरकरार रखा, जहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों को बारी-बारी से शासन करने का मौका मिलता रहा है। कांग्रेस नेताओं ने हिमाचल प्रदेश में जीत का श्रेय अपनी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को दिया। पार्टी की यह जीत उसका हौसला बढ़ाने वाली है। गुजरात में मोदी की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई और उन्होंने 31 चुनावी रैलियों को संबोधित कर अपने गृह राज्य में अपनी पार्टी के लिए जमकर प्रचार किया। राज्य में तीन-चौथाई से अधिक बहुमत हासिल कर भाजपा ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।

भाजपा की आंधी में कांग्रेस राज्य में अपने सर्वाधिक निचले स्तर पर चली गई तथा बड़े-बड़े दावे करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) भी उसे कोई टक्कर नहीं दे पाई. भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी आर पाटिल ने कहा कि राज्य में पार्टी के 60 वर्षीय मृदुभाषी चेहरे भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री बने रहेंगे और उनका शपथग्रहण समारोह 12 दिसंबर को होगा.


Tags:    

Similar News