Firozabad News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, डीसीएम से टकराई बस, 6 की मौत, 22 घायल

Firozabad News: फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के भीषण हादसा हुआ है। यहाँ लुधियाना से रायबरेली जा रही स्लीपर बस डीसीएम से टकरा गई| जिससे बस खाई में पलट गई।

Update: 2022-12-14 07:35 GMT

Firozabad News: फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के भीषण हादसा हुआ है। यहाँ लुधियाना से रायबरेली जा रही स्लीपर बस डीसीएम से टकरा गई| जिससे बस खाई में पलट गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 22 यात्री घायल हो गए है। मरने वालों में एक बच्चा, दो महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है।

ये हादसा नगला खंगार के 61 माइल स्टोल के पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही यूपीडा की राहत टीम के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। SSP आशीष तिवारी, SP देहात रणविजय सिंह भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। मरने वालों में रीना उम्र 22 वर्ष पत्नी सुनील निवासी कुसुम्भी थाना असोथर जिला फतेहपुर, अयांश उम्र 15 माह पुत्र सुनील, सन्तलाला उम्र 67 वर्ष निवासी पन्नोई जिला कौशाम्बी शामिल है। अन्य तीन व्यक्तियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

फिरोज़ाबाद ग्रामीण के SP रणविजय सिंह ने बताया, ''आज सुबह 4:30 बजे एक बस लुधियाना से रायबरेली जा रही थी और उसमें लगभग 45-50 लोग सवार थे, बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर DCM गाड़ी से टकराई और नीचे गिर गई। घायल 21 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है|

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद फिरोजाबाद में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है व वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।

Tags:    

Similar News