DDU Gorakhpur News : बीमारी से तंग DDU चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने विश्वविद्यालय में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात....

DDU Gorakhpur News : यूपी के गोरखपुर स्थित दीन दयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी (DDU) में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली। कर्मचारी की लाश बीएड विभाग के क्लास रूम में फंदे से लटकते हुए मिली।

Update: 2022-09-27 08:05 GMT

DDU Gorakhpur News : यूपी के गोरखपुर स्थित दीन दयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी (DDU) में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली। कर्मचारी की लाश बीएड विभाग के क्लास रूम में फंदे से लटकते हुए मिली। क्लास रूम में लटकता हुआ शव जब अन्य कर्मचारियों ने देखा तो इसकी सूचना थाना कैंट की पुलिस को दी गई। कैंट पुलिस ने मौके पर पहुँचकर लाश को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद महाराजगंज के श्यामदेउरवा थानाक्षेत्र के पिपरपाती निवासी 56 वर्षीय विभूति प्रसाद गोरखपुर विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी थे। फिलहाल में वह रूस्तमपुर में रहते थे।

पुलिस ने बताया कि डीडीयू विश्वविद्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर 24 से 26 सितंबर, तीन दिवसीय तक 'राष्ट्रीय चेतना उत्सव' के मद्देनजर सभी शिक्षकों व कर्मचारियों की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है। इसके बदले उन्हें प्रतिकर अवकाश दिये जाने की घोषणा की गी थी।

इनपुट है कि तीनों दिन सभी कर्मचारियों को विश्वविद्यालय पहुँचना अनिवार्य था। रविवार को सभी शिक्षक व कर्मचारी कार्यक्रम स्थल की जगह पहुँचे हुए थे। बीएड विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विभूति प्रसाद भी पहुँचे ते। इससे पहले ऴिभूति ने सुबह विभाग खोलकर बायोमीट्रिक अटेंडेंस भी लगाई थी।

विभूति की जेब से पुलिस को जो सुसाइड नोट मिला है, उसमें लिखा है कि, मैं सुसाइड नोट इसलिए लिख रहा हूँ ताकि लोगों को पता चल सके कि मैं फांसी क्यों लगा रहा हूँ। मेरी पत्नी की मौत हो चुकी है। मैं दो साल से पेट के रोग से परेशान हूँ। मेरे पेट में कैंसर हो गया है। काफी दर्द रहता हैइसलिये मैं आत्महत्या कर रहा हूँ।

सुसाइड करने वाले कर्मचारी विभूति प्रसाद के दो बच्चे हैं। उन्होने बताया कि उनके पिता कई दिनों से परेशान चल रहे थे। लेकिन वह बहुत कुछ शेयर नहीं करते थे। बच्चों ने कहा कि हमें अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि पिता ऐसा कोई कदम उठा लेंगे।

मामले में एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। डीडीयू विश्वविद्यालय के स्टाफ से पूछताछ चल रही है। इसके अलावा मृतक विभूति प्रसाद के परिवार से भी पूछताछ की जा रही है।

Tags:    

Similar News