Noida ओमेक्स सोसाइटी विवाद : BJP ने पेश की सफाई, कहा - श्रीकांत त्यागी हमारा नेता नहीं, स्वामी प्रसाद का चेला

Noida News : Noida के सोसाइटी की एक महिला अवैध कब्जे को लेकर जब श्रीकांत से बातचीत कर रही थी तो वह अपना आपा खो बैठा और महिला को तेजी से धक्का दिया और मारपीट की भी कोशिश की।

Update: 2022-08-06 02:09 GMT

नोएडा के एक पॉश सोसाइटी में भाजपा नेता ने महिला को दी गालियांए रौब झाड़ते हुए मारा धक्का

Noida News : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर के नोएडा सेक्टर 93B स्थित पॉश ओमेक्स सोसाइटी में स्थानीय नेता द्वारा एक महिला को पीटने के मामले में भाजपा ने अपनी ओर से सफाई पेश की है। भाजपा नोएडा इकाई के प्रमुख मनोज गुप्ता ने कहा कि श्रीकांत त्यागी चार साल पहले स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ भाजपा में आया था। स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा छोड़ चुके हैं। उनका पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। त्यागी उनका शिष्य था, वो भाजपा का कार्यकर्ता नहीं है। 

अवैध कब्जे का विरोध करने पर महिला से की मारपीट

दरअसल, उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) के नोएडा ( Noida ) में एक युवा भाजपा नेता ( Srikant Tyagi ) की दबंगई सामने आई है। योगी राज में भाजपा नेता की इस दबंगई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में BJp नेता एक महिला के साथ गाली गलौज करते हुए नजर आ रहा है। जब मीडियाकर्मियों ने इस घटना के बारे में संपर्क कर उनसे जानना चाहा तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया देने के बदले फोन काट दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सोसाइटी की एक महिला अवैध कब्जे को लेकर श्रीकांत से बातचीत कर रही थी। इसी दौरान भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ( BJP Leader Srikant tyagi ) अपना आपा खो बैठा और महिला के साथ गाली गलौज करने लगा। महिला ने जब विरोध किया तो श्रीकांत ने महिला को तेजी से धक्का दिया और मारपीट की भी कोशिश की।

पूरी घटना आसपास के लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैए वीडियो में एक जगह ये नेता महिला को धक्‍का देते हुए भी नजर आ रहा है। इस वीडियो को वहीं मौजूद किसी शख्‍स ने रिकॉर्ड कर लिया। खास बात ये है कि भाजपा नेता सोसइटी के अंदर जब यह हरकत कर रहा था तो आसपास भी कई लोग मौजूद थे। यह वीडियो नोएडा के सेक्टर 93बी में मौजूद ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी ( Noida Grand Omax society ) का है।

भाजपा नेता पर है अवैध कब्जे का आरोप

वीडियो में दिख रहा शख्स बीजेपी के किसान मोर्चा का नेता श्रीकांत त्यागी है। आरोप है कि श्रीकांत त्यागी ने सोसाइटी के पार्क में अवैध कब्जा कर रखा है, जिसको लेकर सोसाइटी के निवासी आये दिन शिकायत करते रहते हैं। श्रीकांत को 15 दिन के अंदर अवैध कब्जा हटाने का नोटिस भी मिल चुका है, लेकिन श्रीकांत सोसाइटी के निवासियों पर खुद को बड़ा नेता बताकर सत्ता का रौब झाड़ते हुए अवैध कब्जे को हटाने से मना कर देता है।

Tags:    

Similar News