Kanpur News: भाजपा के सतीश महाना हो सकते हैं UP विधानसभा अध्यक्ष, लगातार 8वीं बार दर्ज की है जीत

Kanpur News: हालिया UP चुनाव में महाराजपुर विधानसभा सीट (Maharajpur Assembly Seat) से आठवीं बार जीत दर्ज करने वाले विधायक सतीश महाना (Satish Mahana) नए विधानसभा अध्यक्ष बनाये जा सकते हैं।

Update: 2022-03-26 12:03 GMT

Kanpur News: भाजपा के सतीश महाना हो सकते हैं UP विधानसभा अध्यक्ष, लगातार आठवीं बार दर्ज की है जीत

Kanpur News: हालिया UP चुनाव में महाराजपुर विधानसभा सीट (Maharajpur Assembly Seat) से आठवीं बार जीत दर्ज करने वाले विधायक सतीश महाना (Satish Mahana) नए विधानसभा अध्यक्ष बनाये जा सकते हैं। इससे पहले चर्चा चली थी कि उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल न किये जाने की वजह 2024 का लोकसभा चुनाव है। जिसमें सतीश महाना को लड़ाकर केंद्र की भूमिका के लिए वेटिंग लिस्ट में डाला गया है।

लेकिन अब जो खबरें आ रही हैं उस मुताबिक महाना को विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। इनपुट यह भी है कि 28-29 मार्च को नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण के बाद 30 मार्च को महाना को सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुना जा सकता है। भाजपा के एक करीबी सूत्र ने बताया क महाना को स्पीकर बनाया जाना लगभग तय हो गया है। जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी।

बता दें कि भाजपा के कद्दावर नेताओं में शुमार, महाना पांच बार कानपुर की कैंट सीट से विधायक निर्वाचित हो चुके हैं जबकि नए परिसीमन के बाद वह कानपुर की महराजपुर सीट से लगातार तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के फतेह बहादुर सिंह को कड़ी शिकस्त दी है। सतीश महाना 82,261 मतों से विजयी हुए हैं। वे 1991 से लगातार विधानसभा चुनाव जीत रहे हैं।

गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश का राजनीतिक इतिहास बदल दिया है। यूपी में 35 साल बाद किसी पार्टी को लगातार दूसरी बार बहुमत मिला है। इससे पहले शुक्रवार 25 मार्च को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी थी।

इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी सम्मिलित हुए थे। इसके अलावा राज्यपाल ने 2 उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। उन्होंने मुख्यमंत्री की ही मंत्रणा से नियुक्त किए गए 16 कैबिनेट मंत्रियों 14 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा 20 राज्य मंत्रियों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

Tags:    

Similar News