Vadodara Accident: वडोदरा में बस और ट्रेलर की जोरदार टक्कर, छह लोगों की मौत; 15 घायल
Gujarat Road Accident: गुजरात के वडोदरा शहर की बहारी सीमा पर अहमदाबाद-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया.
Vadodara Accident: वडोदरा में बस और ट्रेलर की जोरदार टक्कर, छह लोगों की मौत; 15 घायल
Gujarat Road Accident: गुजरात के वडोदरा शहर की बहारी सीमा पर अहमदाबाद-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां बस के ट्रेलर (मालवहन के लिये इस्तेमाल होने वाला ट्रक) से टकराने से छह लोगों की जान चली गई, जबकि करीब 15 अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
Gujarat | At least six people died, and 15 were severely injured after a luxury bus collided with a trailer truck on Vadodara's Kapurai Bridge national highway. The injured have been admitted to Vadodara's SSG Hospital for treatment: Dr VL Tiwari, MLO, SSG Hospital pic.twitter.com/98CoKjNeLw
— ANI (@ANI) October 18, 2022
हादसे में 6 की मौत
हादसा सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ, जब लग्ज़री बस राजस्थान से सूरत (गुजरात) की ओर जा रही थी. पाणीगेट थाने के एक अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग पर 'ओवरटेक' करने की कोशिश में बस ने ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी. पुलिस उपायुक्त (जोन-3) यशपाल जगनिया ने बताया कि हादसे में छह यात्रियों की जान चली गई, जबकि 15 अन्य लोग घायल हो गए.
मृतकों में महिला बच्चे भी शामिल
उन्होंने कहा, ''चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.'' पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वालों में एक बच्चा, एक महिला और चार पुरुष हैं.