Veerappa Moily: 'ट्रांजिट पैसेंजर है BJP- जो Modi के बाद बिखर जाएगी' उम्‍मीद न खोएं कांग्रेस नेता- वीरप्पा मोइली

Veerappa Moily: एक साथ पांच राज्‍यों के आये चुनावी नतीजे (Election Results) के बाद कांग्रेस में भारी अस्थिरता है। पार्टी अपनी करारी हार को लेकर मंथन में जुटी है।

Update: 2022-03-19 04:18 GMT

Veerappa Moily: 'ट्रांजिट पैसेंजर है BJP- जो Modi के बाद बिखर जाएगी' उम्‍मीद न खोएं कांग्रेस नेता- वीरप्पा मोइली

Veerappa Moily: एक साथ पांच राज्‍यों के आये चुनावी नतीजे (Election Results) के बाद कांग्रेस में भारी अस्थिरता है। पार्टी अपनी करारी हार को लेकर मंथन में जुटी है। वहीं, पार्टी के कुछ पुराने नेता उसे हौसला दे रहे हैं। इस कड़ी में कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एम वीरप्‍पा मोइली (Veerappa Moily) ने कहा है कि कांग्रेस के नेताओं को घबराना नहीं चाहिए। बीजेपी और दूसरी पार्टियां आती-जाती रहेंगी। कांग्रेस हमेशा रहने वाली है। वह यह भी बोले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के बाद बीजेपी का टिक पाना मुश्किल है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्‍पा मोइली का यह बयान ऐसे समय आया है जब शुक्रवार 18 मार्च को गुलाम नबी आजाद के घर जी-23 नेताओं की बैठक हुई। बाद में आजाद ने कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात भी की। इस दौरान वीरप्पा मोइली ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से हतोत्‍साहित न होने की अपील की।


कांग्रेस के दिग्गज नेता ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि हम सत्ता में नहीं हैं, कांग्रेस नेताओं या कार्यकर्ताओं को घबराना नहीं चाहिए। बीजेपी और अन्य दल ट्रांजिट पैसेंजर हैं। वो आएंगे और जाएंगे। कांग्रेस है जो यहां हमेशा रहेगी। हमें दबे-कुचलों के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए और उम्मीद नहीं खोनी चाहिए।

मोइली ने कहा कि सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी के भीतर सुधार चाहती हैं। लेकिन, उनके आसपास के लोगों ने इसे तोड़ दिया है। जी23 नेता वरिष्ठ नेता को निशाना बना रहे हैं और कांग्रेस को कमजोर कर रहे हैं। बीजेपी हमेशा रहने वाली नहीं है। यह मोदी के बाद राजनीति की उथल-पुथल बर्दाश्त नहीं कर सकेगी।

Tags:    

Similar News