Vikram Gokhale Death: एक्टर विक्रम गोखले का निधन, पुणे के अस्पताल में ली अंतिम सांसें

Vikram Gokhale Death: दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) का 77 साल की उम्र में दुखद निधन हो गया हैं। उन्होंने 26 नवंबर को पुणे स्थित हस्पताल में अंतिम सांस ली। पिछले कुछ दिनों से एक्टर बीमार चल रहे थे।

Update: 2022-11-26 13:09 GMT

Vikram Gokhale Death: एक्टर विक्रम गोखले का निधन, पुणे के अस्पताल में ली अंतिम सांसें

Vikram Gokhale Death: दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) का 77 साल की उम्र में दुखद निधन हो गया हैं। उन्होंने 26 नवंबर को पुणे स्थित हस्पताल में अंतिम सांस ली। पिछले कुछ दिनों से एक्टर बीमार चल रहे थे। दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल में उनका कई दिन से इलाज चल रहा था। हालांकि, उनके परिवार की ओर से कहा गया था कि उनकी हालत में थोड़ा सुधार हुआ था, लेकिन आज विक्रम गोखले हम सभी के बीच नहीं रहे हैं। एक्टर की निधन की खबर सामने आते ही उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है।

बता दें कि एक्टर विक्रम गोखले के निधन से पहले बुधवार को उनके मौत की खबर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही थी। इसके बाद उनके परिवार की ओर से बयान जारी कर वायरल खबरों का खंडन किया गया था। विक्रम गोखले को कई पॉपुलर सेलेब्स सोशल मीडिया श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं।

विक्रम गोखले के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने साल 1971 में अमिताभ बच्चन की फिल्म 'परवाना' के साथ की थी। एक्टर ने हिंदी के अलावा मराठी फिल्मों में शानदार काम किया था। बॉलीवुड में उनकी एक्टिंग की मिसाले दी जाती थी। विक्रम गोखले के चले जाने से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा सदमा लगा है।

एक्टर विक्रम गोखले हिंदी सिनेमा और मराठी थिएटर्स में काफी ज्यादा एक्टिव थे। वह फिल्म एक्टर चंद्रकांत गोखले के बेटे थे। इतना ही नहीं उनकी दादी कमलाबाई गोखले भारतीय सिनेमा की पहली फीमेल चाइल्ड आर्टिस्ट थी। ऐसे में समझा जा सकता है कि एक्टर बचपन से ही फिल्मी बैकग्राउंट से तालुक रखते थे।

विक्रम गोखले ने महज 26 साल की उम्र में बॉलीवुड में काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू अमिताभ बच्चन की फिल्म 'परवाना' के साथ किया था। एक्टर ने एक्टिंग करने के अलावा मराठी फिल्म 'आघाट' के साथ निर्देशन करने की शुरुआत की थी। उनकी अंतिम फिल्म की बात करें तो एक्टर को बड़े पर्दे पर शिल्पा शेट्टी और अभिमन्यू दासानी स्टारर फिल्म 'निकम्मा' मेंं देखा गया था।

विक्रम गोखले के पार्थिव शरीर को लोगों ने पुणे में श्रद्धांजलि भी दी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर ज्यादातर यूजर्स उन्हें ट्वीट कर भावुक भी हो रहे हैं। अभिनेता की एक्टिंग को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। लेटेस्ट फोटोज में देखा जा सकता है कि लोग उन्हें कैसे नम आखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Tags:    

Similar News