Violence During Ram Navami : MP में आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर, 3 राज्यों में 130 गिरफ्तारी

Violence During Ram Navami : गुजरात (Gujarat), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और महाराष्ट्र (Maharashtra) में करीब 130 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में हुई हिंसा में शामिल आरोपियों के घरों और दुकानों को भी जमींदोज कर दिया गया है...

Update: 2022-04-12 06:41 GMT

MP में आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर, 3 राज्यों में 130 गिरफ्तारी

Violence During Ram Navami : राम नवमी (Ram Navami) के मौके पर अलग- अलग राज्यों में हुई हिंसा (Violence During Ram Navami) के मामलों में पुलिस की कड़ी कार्रवाई जारी है। मीडिया में खबर है कि अब तक गुजरात (Gujarat), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और महाराष्ट्र (Maharashtra) में करीब 130 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में हुई हिंसा में शामिल आरोपियों के घरों और दुकानों को भी जमींदोज कर दिया गया है। बता दें कि बीते रविवार 10 अप्रैल को राम नवमी के मौके पर निकाली गई शोभा यात्रा और जुलूस के दौरान हिंसा भड़क (Violence During Ram Navami) उठी थी और कई राज्यों में हिंसा के दौरान लोगों के घायल होने की भी खबर आई थी।

किस राज्य में हुई कितनी गिरफ्तारी

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश (Madya pradesh) में 84 लोग गिरफ्तार, गुजरात (Gujarat) में 39 और मुंबई (Mumbai) उपनगरीय इलाकों में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मधय प्रदेश के खरगोन और सेंधवा में कर्फ्यू लागु है। यहां बीते सोमवार को बुलडोजर (Bulldozer) और जेसीबी (JCB) के जरिए हिंसा में शामिल आरोपियों के कम से कम 50 घरों और दुकानों को तोडा गया है। बता दें कि बीते रविवार को हुई हिंसा में खरगोन एसपी सिद्धार्थ चौधरी और पांच अन्य पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 27 लोग घायल हो गए है।

ओडिसा में हिंसा के बाद बने थे तनावपूर्ण हालात

बता दें कि ओडिसा (Odisa) में जोडा शहर में सोमवार को दो समुदायों में झड़प के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए थे। इस दौरान कुछ नागरिकों और पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर है। स्थानीय प्रशासन ने जोडा में धारा 144 लागु कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्थानीय लोगों के विरोध के चलते 'राम झंडा' लेकर चल रहे जुलूस को आजाद बस्ती के जरिए कैलाश नगर तक जाने की अनुमति नहीं मिलने पर विवाद शुरू हुआ था। 

वहीं पूर्वी मुंबई उपनगरीय इलाके मानखुर्द में म्हाडा कॉलोनी के पास दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। इस विवाद में दो लोगों को मामूली चोटें आई थी और 25 से 30 वाहनों में तोड़फोड़ की गई थी।

Tags:    

Similar News