Who Is Parag Agarwal? कौन हैं पराग अग्रवाल, जानिए आईआईटी बॉम्बे से ट्विटर के सीईओ बनने तक का सफर

Who Is Parag Agarwal? लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने भारतीय मूल के पराग अग्रवाल को कंपनी का नया सीईओ बनाया है। ट्विटर के इस फैसले के बाद से पराग सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। पराग ने जैक डोर्सी की जगह ली है। पराग से पहले जैक डोर्सी ही ट्विटर के सीईओ थे।

Update: 2021-11-30 05:20 GMT

Who Is Parag Agarwal? लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने भारतीय मूल के पराग अग्रवाल को कंपनी का नया सीईओ बनाया है। ट्विटर के इस फैसले के बाद से पराग सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। पराग ने जैक डोर्सी की जगह ली है। पराग से पहले जैक डोर्सी ही ट्विटर के सीईओ थे। सीईओ जैक डोर्सी द्वारा इस्तीफा देने के बाद निदेशक मंडल ने 2021 के आखिर में पराग अग्रवाल को अपना नया सीईओ चुनने फैसला लिया। पराग की ये उपलब्धि भारत के लिए भी गर्व का बात है।

पराग अग्रवाल ने ट्विटर से पहले AT&T, Microsoft और Yahoo में रिसर्च इंटर्नशिप भी की है। जब वह ट्विटर से जुड़े तो यहां उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं। पराग ने ट्विटर के एमएल, एआई के क्षेत्र में काम किया और ब्लूस्काई विजन के प्रभारी के रूप में भी सेवाएं दीं।

Who is Parag Agarwal?

पराग अग्रवाल ने IIT बॉम्बे से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। इसके बाद वह स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी चले गए, जहां उन्होंने कंप्यूटर साइंस और दर्शनशास्त्र में पीएचडी की उपाधि हासिल की। 2011 में अक्टूबर के महीने में उन्होंने बतौर ऐड इंजीनियर ट्विटर में ज्वाइन किया था। 2017 में कंपनी ने उनके काम से प्रभावित होकर उन्हें चीफ टेक्नालॉजी ऑफिसर ( सीटीओ ) बना दिया।

सीईओ पद प्रमोशन से पहले पराग अग्रवाल ट्विटर में सीटीओ यानी चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के पद पर नियुक्त हैं। उनके पहले इस पद पर एडम मेसिंगर नियुक्त थे। एडम ने दिसंबर 2016 में कंपनी छोड़ दी थी। अंदरखाते पराग अग्रवाल को अक्टूबर 2017 में ही ट्विटर का सीटीओ बना दिया गया था, लेकिन आधिकारिक रूप से उन्हें सीटीओ पद पर नियुक्त करने की घोषणा 8 मार्च 2018 में हुई। पराग अग्रवाल ने ट्विटर पर ट्वीट्स की अहमियत को बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर जो काम किया था, उसकी खूब सराहना हुई थी। जब वह कंपनी में शामिल हुए थे तब ट्विटर के कर्मचारियों की संख्या 1,000 से भी कम हुआ करती थी।

जैक डोर्सी ने की तारीफ

जैक डोर्सी ने ट्वीट के जरिए इस्तीफा देने की जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में ही बताया कि पराग अग्रवाल अगले सीईओ होंगे। उन्होंने अपने ट्वीट में अटैच किए लेटर में पराग अग्रवाल की काफी तारीफ भी की थी। वह दिल और आत्मा के साथ आगे बढ़ते हैं, यह वहीं हैं जिसे मैं रोजाना सीखता हूं। सीईओ के रूप में उन पर मेरा भरोसा बहुत गहरा है। जैक डोर्सी कहते हैं कि पिछले 10 सालों में पराग अग्रवाल का काफी बहुत ही शानदार रहा है। जैक डोर्सी के इस्तीफा देने के बाद पराग अग्रवाल ने भी एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि जैक और हमारी पूरी टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद। वह भविष्य को लेकर बेहद उत्साहित हैं। साथ ही उन्होंने सभी के समर्थन और उन पर भरोसा करने के लिए सबको धन्यवाद कहा।

जानिए एलन मस्क ने क्या कहा?

पराग अग्रवाल को Twitter का CEO नियुक्त किए जाने पर इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी Tesla के CEO एलन मस्क (Elon Musk) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एलन मस्क ने कहा है कि भारतीय टैलेंट से अमेरिका को काफी फायदा हो रहा है। 

Tags:    

Similar News