Dehri News: महिलाओं ने JDU नेता को बीच सड़क पर लात-घूसों से पीटा, जानिए क्या है मामला?

Dehri News: रोहतास के डेहरी में महिलाओं ने जेडीयू नेता की जमकर पिटाई की (Women Beat Up JDU Leader In Dehri) है. जेडीयू नेता मोद नारायण सिंह (JDU leader Mod Narayan Singh) पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप (JDU Leader Accused of Molestation) लगा है.

Update: 2022-03-17 13:50 GMT

Dehri News: महिलाओं ने JDU नेता को बीच सड़क पर लात-घूसों से पीटा, जानिए क्या है मामला? 

Dehri News: रोहतास के डेहरी में महिलाओं ने जेडीयू नेता की जमकर पिटाई की (Women Beat Up JDU Leader In Dehri) है. जेडीयू नेता मोद नारायण सिंह (JDU leader Mod Narayan Singh) पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप (JDU Leader Accused of Molestation) लगा है. महिलाओं ने महिला थाना के पास गेट पर ही उसकी जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी. छेड़खानी की घटना से महिलाएं इस कदर गुस्से में थी कि बीच सड़क पर उसे चप्पल से पीटने लगीं. आरोपी जेडीयू नेता ने किसी तरह भागकर थाने में जाकर अपनी जान बचाई.

आरोपी नेता की पहचान जनता दल यूनाइटेड के श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोद नारायण सिंह के रूप में हुई है. नेताजी पर आरोप यह है कि इन्होंने सब्जी खरीद कर अपने घर जा रही महिला को किसी काम से बुलाया था.

मोहन बिगहा की रहने वाली महिला जब उनसे मिलने उनके घर गई, तब तो मोद नारायण सिंह ने महिला के घर के अंदर होते ही दरवाजा बंद कर लिया. उसके साथ छेड़खानी करने लगा. जिसके बाद महिला घर के छत पर चढ़ गयी और शोर मचाने लगी. महिला की शोर को सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गये. लोगों ने महिला को घर से बाहर निकाला.


इस घटना की महिला शिकायत करने महिला थाने पहुंच गयी. जब जेडीयू के मोद नारायण सिंह को इसकी जानकारी मिली तब वे भी अपने दो गुर्गों के साथ महिला थाने पहुंच गये और महिला को धमकी देने लगे.

मोद नारायण के इस रवैय्ये से अन्य महिलाएं उग्र हो गयी फिर क्या था महिला थाना के गेट पर ही नेताजी पर लात-घुसे और जूते-चप्पल की बरसात होने लगी. जिसके बाद नेताजी किसी तरह थाने में गिरते पड़ते भागे और अपनी जान बचाई. महिलाओं का कहना है कि अबला जान के क्या कोई भी उन पर हाथ डाल सकता है? इस तरह के कुकृत्य को महिलाएं कभी बर्दाश्त नहीं करेगी.

दरअसल, इस घटना को आसान भाषा में इस तरह समझिए, महिला से छेड़खानी करने वाले जेडीयू नेता की महिलाओं ने लात-घुसे और जूते-चप्पल से जमकर पिटाई कर दी. जेडीयू नेता को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया. जिसके बाद नेताजी किसी तरह महिला थाने में गिरते पड़ते भागे और अपनी जान बचाई.

Tags:    

Similar News