भाजपा सरकार के पूर्व वित्त मंत्री का मंदिर जमीन घोटाले पर तंज, ''राम को भी नहीं छोड़ा, मोदी है तो मुमकिन है'

यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार पर करारा हमला बोला है। यशवंत सिन्हा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'राम का साथ, मोदी का विश्वास और हमारा विकास। हद ही हो गई, राम को भी नहीं छोड़ा, अब क्या बचा? इसके बाद उन्होंने तंज भरे अंदाज में लिखा कि, मोदी है तो मुमकिन है...

Update: 2021-06-14 10:47 GMT

टीएमसी नेता यशवंत सिंहा ने राम मंदिर घोटाले को लेकर मोदी पर तंज कसा है.

जनज्वार ब्यूरो। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जमीन खरीद को लेकर बड़ा आरोप लगा है। इस आरोप के बाद जमीन खरीद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पहले आप सांसद संजय सिंह, सपा के पूर्व मंत्री पवन पांडेय फिर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित अन्य नेताओं ने ट्रस्ट और भाजपा सरकार की आलोचना की।

अब इसी कड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं टीएमसी नेता यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार पर करारा हमला बोला है। यशवंत सिन्हा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'राम का साथ, मोदी का विश्वास और हमारा विकास। हद ही हो गई, राम को भी नहीं छोड़ा, अब क्या बचा? इसके बाद उन्होंने तंज भरे अंदाज में लिखा कि, मोदी है तो मुमकिन है।'

गौरतलब है अपने ऊपर लग रहे आरोपों को लेकर चंपत राय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि, वह इस तरह के आरोपों से नहीं डरते। वह खुद पर लगे आरोपों का अध्ययन करेंगे। मीडिया को जारी एक संक्षिप्त बयान में चंपत राय ने कहा कि, हम पर तो महात्मा गांधी की हत्या करने का आरोप भी लगाया गया था। हम आरोपों से नहीं घबराते। मैं इन आरोपों का अध्ययन और उनकी जांच करूंगा।

इससे पहले संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ दस्तावेज पेश करते हुए कहा, कोई कल्पना भी नहीं कर सकता कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के नाम पर कोई घोटाला और भ्रष्टाचार करने की हिम्मत करेगा। लेकिन जो कागजात मैं आपको दिखाने जा रहा हूं वे चिल्ला-चिल्ला कर कह रहे हैं कि राम जन्मभूमि ट्रस्ट के नाम पर चंपत राय जी ने करोड़ों रुपए चंपत कर दिए।

Tags:    

Similar News