Yogi Adityanath Akhilesh Yadav Video : जब विधानसभा में CM योगी ने अखिलेश यादव के कंधे पर रखा हाथ, जानें क्या हुआ?

Yogi Adityanath Akhilesh Yadav Video : योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) एक दूसरे से मिले, हाथ मिलाया और मुस्कुराए...

Update: 2022-03-28 09:20 GMT

जब विधानसभा में CM योगी ने अखिलेश यादव के कंधे पर रखा हाथ

Yogi Adityanath Akhilesh Yadav Video : उत्तर प्रदेश चुनाव (UP Election 2022) के दौरान योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक दूसर पर जोरदार वार- पलटवार किया था। दोनों नेताओं ने तमाम विशेषण एक दूसरे के लिए प्रयोग किए थे लेकिन आज विधानसभा में लोकतंत्र की खूबसूरती का नजारा देखने को मिला है। दोनों नेता एक दूसरे से मिले, हाथ मिलाया और मुस्कुराए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के कंधे पर हाथ रखकर उनकी पीठ भी थपथपाई।

पीट थपथपा कर शपथ लेने के लिए गए सीएम योगी

बता दें कि सीएम योगी जब विधायक पद की शपथ लेने के लिए आगे बढ़े तो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी सीट से उठकर उनका अभिवादन करने लगे। अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ से हाथ मिलाया और कुछ कहते हुए भी दिखे। सीएम योगी जब अखिलेश यादव से हाथ मिला रहे थे तो समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उन्हें कुछ कहा, जिस पर योगी आदित्यनाथ हंसने लगे। योगी के आगे बढ़ने के बाद अखिलेश सुरक्षा अधिकारी को कुछ बताते हुए भी दिखे।

सीएम योगी ने भी किया अभिवादन

बता दें कि सीएम योगी के बाद विधायक पद की शपथ लेने की बारी अखिलेश यादव की थी। वह सीट से उठे तो समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने तालियां बजानी शुरू कर दीं। अखिलेश यादव जैसे ही योगी की सीट के पास से गुजरे तो उन्होंने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। सीएम योगी आदित्यनाथ भी अपनी सीट पर खड़े हो गए और हाथ जोड़कर अखिलेश यादव को जवाब दिया।

नवनिर्वाचित विधायकों ने ग्रहण की शपथ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चुने गए नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम चल रहा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत सभी वरिष्ठ विधायकों को प्रोटेम रमापति शास्त्री शपथ दिला रहे थे।

Tags:    

Similar News