क्या बॉलीवुड, क्या हॉलीवुड, औरत के यौन शोषक हर जगह : प्रियंका चोपड़ा

हार्वे वीनस्टीन पर 25 वर्ष में 36 औरतों के यौन शोषण और उत्पीड़न का आरोप है, हॉलीवुड की ख्यात अभिनेत्री एंजलिना जोली का भी किया है शोषण, आॅस्कर से निकाला गया प्रोड्यूसर

Update: 2017-10-20 18:39 GMT

प्रियंका चोपड़ा ने कहा हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वीनस्टीन अकेले नहीं, भरे पड़े हैं ऐसे यौन शोषक

जनज्वार। बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि यौन शोषण के आरोप में फंसे हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वीनस्टीन अकेले नहीं, बलिक इस दुनिया में उस चरित्र के लोग भरे पड़े हैं। प्रियंका ने रेखांकित करते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता कि हॉलीवुड में सिर्फ हार्वे वीनस्टीन ही हैं. अच्छा है कि अब शोषण की कहानियां सामने आने लगी हैं।

उन्होंने कहा- यह सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में होता है. पुरुष महिलाओं की शक्ति को छीन लेना चाहते हैं. पुरुष खुद को शक्तिशाली महसूस करना चाहते हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने यह बातें फिल्मी दुनिया की प्रसिद्ध वेबसाइट marieclaire.com से बातचीत के दौरान कहीं। प्रियंका इस हफ्ते की शुरुआत में 2017 Marie Claire Power Trip के मौके पर वेबसाइट से बात कर रही थीं। बातचीत के दौरान उन्होंने यौन शोषण के आरोपी हॉलीवुड प्रोड्यूसर वीनस्टीन को खूब लताड़ा और महिला सशक्तिकरण की पैरोकारी की।

महिलाओं की जाने वाली हिंसा और यौन शोषण को प्रियंका ने शक्ति से जोड़ते हुए कहा कि यह सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है. पुरुष महिलाओं की शक्तिशाली नहीं होने देना चाहते। वह शिखर पर पहुंची महिला को भी किसी एक स्तर पर कमजोर साबित करना चाहते हैं।

प्रियंका ने यह भी कहा कि हम सभी अच्छी खबरें देखना चाहते हैं, सकारात्मक खबरें पढ़ना चाहते हैं पर हकीकत में दुनिया ऐसी है नहीं और जैसी है, वह औरतों के मामले में इतनी हिंसक और शोषक है। हमें बहुत मामलों में समझौता करना पड़ता है, जो सम्मानजनक नहीं होता है।

इस बीच एक्ट्रेस अलायसा मिलानो ने #MeToo कैंपेन चला रखा है। दुनिया भर की औरतें इससे जुड़ रही हैं। उम्मीद है कि यौन उत्पीड़न और शोषण के खिलाफ उठ रही आवाजों का भारतीय समाज और युवाओं पर असर पड़ेगा और देश बदलेगा।

Similar News