मशहूर संगीतकार वाजिद खान का 42 साल की उम्र में निधन, सदमे में बॉलीवुड

Update: 2020-06-01 03:03 GMT

पिछले महीने ही इरफान खान और ऋषि कपूर का निधन हो गया और अब मशहूर संगीतरकार और गायक वाजिद खान के निधन की खबर आ रही है। साजिद-वाजिद की जोड़ी के नाम से मशहूर संगीतकार वाजिद खान ने मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली...

जनज्वार। बॉलीवुड को साल 2020 एक के बाद एक झटका रहा है। पिछले महीने ही इरफान खान और ऋषि कपूर का निधन हो गया और अब मशहूर संगीतरकार और गायक वाजिद खान के निधन की खबर आ रही है। साजिद-वाजिद की जोड़ी के नाम से मशहूर संगीतकार वाजिद खान ने मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। बॉलीवुड सदमें में है। बॉलीवुड के चमकते संगीतकारों और गायकों में शामिल वाजिद ने 42 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया।

क रिपोर्ट के अनुसार, वाजिद खान किडनी की बीमारियों से पीड़ित थे और पिछले कई दिनों से मुंबई के अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने 3 महीने पहले ही किडनी ट्रांसप्लांट करवाया था, लेकिन एक बार फिर से समस्या होने की वजह से वो मुंबई के अस्पताल में भर्ती थी। रविवार देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। संगीतकार सलीम मर्चेंट ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है। सलीम वाजिद के करीबी दोस्तों में शामिल है। उन्होंने लिखा कि- 'साजिद-वाजिद की जोड़ी के मेरे भाई वाजिद के निधन की खबर से परेशान हूं। अल्लाह उनके परिवार को हिम्मत दे।'

Similar News