कवि आलोक भट्टाचार्य की कविता का विमोचन कल मुंबई में

Update: 2018-06-19 14:27 GMT

हिंदी और उर्दू में समान रूप से दखल रखने वाले कवि आलोक भट्टाचार्य की यह आखिरी ​किताब, विमोचन 20 जून को मुंंबई के नजमा हेपतुल्ला हॉल में

जनज्वार। मुंबई ब्लास्ट 1993 पर लिखी कविता से प्रसिद्धि पाने वाले दिवंगत कवि आलोक भट्टाचार्य की आखिरी कविता की किताब 'कवि की यात्रा' का विमोचन उनके तीसरे स्मृति दिवस 20 जून को शाम 4 बजे मुम्बई के नज़मा हेपतुल्ला हॉल, सान्ताक्रुज़ ईस्ट में होने जा रहा है।

कविता का संपादन स्वतंत्र पत्रकार तुषार कांति ने किया है और प्रकाशन 'परिदृश्य प्रकाशन' ने किया है।

16 जून 1953 को कोलकाता में जन्मे आलोक भट्टाचार्य ने पत्रकार और साहित्यकार के तौर पर मुंबई में प्रतिष्ठा पाई। उन्हें केंद्रीय हिंदी संस्थान के अहिंदी भाषी पुरस्कार, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान और महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के सम्मान समेत दर्जनों पुरस्कारों से नवाजा जा चुका था।

Tags:    

Similar News