BIG BREAKING : दिल्ली के शाहीन बाग में जामिया जैसा गोलीकांड, हमलावर बोला हमारे देश में सिर्फ हिंदुओं की चलेगी

Update: 2020-02-01 11:55 GMT

जनज्वार। दिल्ली के जामिया इलाके में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जिस तरह से फायरिंग की गई उसी तरह का मामला शाहीनबाग से सामने आया है। बता दें कि शाहीन बाग में करीब दो महीनों से लोग सीएए के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। यहां एक शख्स ने आंदोलनकारियों पर फायरिंग कर दी। हालांकि अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस हमलावर की पहचान नोएडा के दल्लूपुरा निवासी कपिल गुज्जर के रूप कर रही है।

मले पर स्थानीय निवासी अबुजर ने जनज्वार को बताया कि सब लोग अपना शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे। तभी टेंट के पीछे से एक आदमी आता है और जय श्री राम के नारे लगाते हुए फायरिंग करने लगता है। हांलकि इसमे किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Full View पर दिल्ली के डीसीपी चिन्मय बिस्वाल का कहना है कि घटना के तुरंत बाद शख्स ने हवाई फायरिंग का सहारा लिया था जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू में ले लिया। हमलावर की पहचान दल्लूपुरा के निवासी कपिल के रूप में की है।

मलावर का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पुलिस जब उसको गिरफ्तार करके ले जाती है तभी वह मीडियाकर्मियों से कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि हमारे देश में किसी की नहीं चलेगी। सिर्फ हिंदुओं की चलेगी।

स घटना के बाद ट्विटर पर #KapilGurjar ट्रेंड कर रहा है। कपिल शर्मा की ओर से फायरिंग के बाद महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाई और इस हमले की निंदा की।

संबंधित खबर : जामिया गोलीकांड वाले गोपाल शर्मा को अखिल भारत हिंदू महासभा करेगी सम्मानित

ता दें कि इससे पहले 30 जनवरी को जब देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि दे रहा था तभी दूसरी ओर जामिया इलाके में सीएए विरोधी प्रदर्शन के दौरान गोपाल शर्मा नाम के एक शख्स ने फायरिंग कर दी थी। स घटना में शादाब फारूक नाम का एक व्यक्ति घायल हो गया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने हमलावर गोपाल को गिरफ्तार कर लिया था।

संबंधित खबर : जामिया गोलीकांड के बाद CAA के खिलाफ रणनीति में बदलाव करेंगे शाहीनबाग के आंदोलनकारी?

Full View गोपाल ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर खुद को आरएसएस से जुड़ा बजरंग दल संगठन का सदस्य बताया था। हालांकि बजरंग दल ने इस बात से इनकार किया है कि हमलावर गोपाल शर्मा उनके संगठन से जुड़ा हुआ था।

अधिक जानकारी का इंतजार है..

Tags:    

Similar News