लड़कियों के बारे में भाजपा मुख्यमंत्री खट्टर के महान विचार

Update: 2017-08-08 12:56 GMT

जो लोग हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से यह उम्मीद कर रहे हैं कि वह अपने प्रदेश अध्यक्ष और उसके बेटे विकास बराला के खिलाफ वर्णिका कुंडू मामले में सख्ती दिखाएंगें, उन्हें एक बार लड़कियों के बारे में 'खट्टर के महत्वपूर्ण विचार' जरूर पढ़ लेने चाहिए...

  • बलात्कार के लिए लड़कियां खुद जिम्मेदार हैं। बलात्कार उन्हीं का होता है जिनका रहन—सहन ठीक नहीं होता।
  • अगर आप आजादी चाहती हैं तो फिर सड़कों पर नंगे घूमिए।
  • छोटे-छोटे कपड़ों पर सीधे पश्चिम का प्रभाव है। हमारे देश की परंपरा में लड़कियों से शालीन कपड़े पहनने के लिए कहा गया है।
  • अगर कोई लड़की शालीन दिखने वाले कपड़े पहनती है तो कोई लड़का उसे गलत ढंग से नहीं देखेगा।
  • शादी से पहले सेक्स एक दाग है। शादी के बाद ही सेक्स स्वीकार्य है। शादी से पहले सेक्स इसलिए होता है, क्योंकि लड़कियों और लड़कों को दिमाग सही ट्रैक पर नहीं होता।
  • खाप हमारे सामाजिक तानेबाने का ठीक रखने वाला है और यह हमारे परंपरा का हिस्सा है। खाप पंचायतों के फैसले न्यायपूर्ण होते हैं।

(हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के यह विचार मुख्यमंत्री बनने के बाद के हैं।)

Similar News