शिवराज सिंह ने लिखा ऐसा ट्वीट कि लोगों ने कहा 'वाह शिवराज वाह'

Update: 2019-04-23 14:36 GMT

file photo

मोदी की छवि एक प्रधानमंत्री के बजाय झूठ बोलने की ज्यादा है इसलिए जैसे ही मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झूठ और झूठ पर ट्वीट किया तो उस पर पूरा देश एक स्वर में बोल उठा यह तो मोदी के बारे में है...

जनज्वार। कल 22 अप्रैल को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने एक ऐसा ट्वीट किया है, जिसने राजनीति में हलचल मचा दी है। अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से उन्होंने ट्वीट किया कि 'इतिहास गवाह रहेगा कि भारत की राजनीति में एक ऐसा भी झुठेला नेता रहा, जो न जाने कितना झूठ बोला और अपने झूठ के कारण न जाने कितना जलील हुआ और कुछ समय बाद जिसके सुधरने की आस भी लोगों ने छोड़ दी।'



हालांकि इस ट्वीट में शिवराज सिंह चौहान ने किसी का नाम नहीं लिखा है, मगर कयासों का बाजार गर्म है, लोगों ने सीधे-सीधे इस ट्वीट को प्रधानमंत्री मोदी से जोड़ते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने मोदी के बारे में 100 आना सच बात लिखी है।

गोपी शाह ने ट्वीट किया है, 'एक एक शब्द आपका मोदी जी के बारे में पूर्णरूपेण सत्य है, मोदी जी जैसा झुठेला नेता भारत तो क्या पूरे विश्व में नही होगा।'

वहीं अमितेंद्र कुमार लिखते हैं, 'वाह चौहान जी, आज आपने एकदम सही बात कही है @narendramodi के बारे में।'

फॉरेन अफेयर मिनिस्टर अनाहट के ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया है, 'आखिर आडवाणी के विश्वसनीय शिष्यों में से एक मामा श्री भी मोदी के खिलाफ मैदान में उतर ही गए हैं।'

बकौल विवेक राही, 'आप पहले भाजपा नेता हैं जिसने मोदी के बारे में सच बोलने की हिम्मत जुटाई है, बहुत शुक्रिया आपका।'

DrDv ने ट्वीट किया है, 'इतना खुल्लम खुल्ले। आप पहले नेता हो अपनी पार्टी के जिसने सच बोलने की हिम्मत दिखाई। वैसे आडवाणी जी से और जोशी जी से भी उम्मीद थी कि बोलेंगे। खैर...'

आदित्य व्यास लिखते हैं, 'आदरणीय पहले ही उस झुठले नेता ने आपको भी आडवाणी जी की तरह मूकदर्शक बना दिया है भाजपा में...अब काहे बता रहे हो कि ऊ झुठला इतिहास का सबसे बड़ा झूठा है... काहे छेड़ रहे हो वरना आप भी उपाध्यक्ष से मार्गदर्शक और मार्गदर्शक से सीधे घर पहुचा दिए जाओगे मामू जान।'

इन ट्वीटों के अलावा हजारों कमेंट शिवराज सिंह चौहान के ट्वीट पर आये हैं, जिसमें लोगों ने इस टिप्पणी को प्रधानमंत्री मोदी के लिए मानते हुए कहा है कि शिवराज सिंह चौहान ने सच्ची बात लिख मोदी को खुलेआम चुनौती दे डाली है।

Tags:    

Similar News