पति से पीछा छुड़ाने के लिए काट दिया उसका प्राइवेट पार्ट, किसी और से विवाह की थी इच्छा, राजस्थान के बाड़मेर का है यह विचित्र मामला

Barmer Crime news : गोमाराम किसान है। घटना की रात वह खेत में बनी ढाणी में सो रहा था, तभी पत्नी के आकर उसके प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड मार दी। अचानक हुए हमले से पति जाग गया और दर्द के चलते जोर-जोर से कराहने लगा...

Update: 2022-11-17 09:40 GMT

Barmer Crime news : राजस्थान के बाड़मेर में एक महिला ने अपने पति से छुटकारा पाने के लिए उसके प्राइवेट पार्ट को ही निशाना बना दिया। इस महिला पति से पीछा छुड़ाने के लिए इस घटना को उस समय अंजाम दिया, जब वह सो रहा था। बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना भलीसर गांव में हुई घटना को लेकर बताया जा रहा है कि महिला दूसरी शादी करना चाहती थी। उसकी शादी आटा-साटा प्रथा के चलते हुई थी। पीड़ित पति ने अस्पताल में करीब 15 दिन इलाज कराने के बाद मंगलवार 15 नवंबर को इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है।

पुलिस के अनुसार भलीसर निवासी 21 वर्षीय गोमाराम की शादी 6 माह पहले 19 साल की कानू देवी से हुई थी। वह सनावड़ा बाड़मेर की रहने वाली है। गोमाराम किसान है। घटना की रात वह खेत में बनी ढाणी में सो रहा था, आरोप है कि तभी पत्नी के आकर उसके प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड मार दी। अचानक हुए हमले से पति जाग गया और दर्द के चलते जोर-जोर से कराहने लगा। पति- पत्नी के बीच करीब एक महीने से विवाद चल रहा था। जिसमें पंचायत सामाजिक स्तर पर दोनों पक्षों की सहमति बनाने में लगी हुई थी। पूरे मामले में अब संबंधित महिला (गोमाराम की पत्नी ) से पूछताछ कर रही है।

इस विचित्र मामले में पीड़ित गोमाराम ने बाड़मेर पुलिस को जो रिपोर्ट दी कि उसमें बताया गया कि वह अपनी पत्नी के साथ खेत की ढ़ाणी में सोने गया था। इस दौरान पत्नी फोन पर किसी से काफी देर तक बात कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई। थोड़ी देर बाद पति सो गया। इसके बाद रात में सोने के दौरान उसकी पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर अचानक ब्लेड से हमला कर दिया। हमले से अचानक गोमाराम दर्द से चीखने लगा । इससे परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए। किसी तरह से उसे संभाला, अगले दिन सुबह उसे प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर गए और उसका इलाज कराया। हालांकि गनीमत रही कि कट ज्यादा गहरा नहीं लगा था, इसलिए वह जल्दी ही ठीक हो गया।

इस हमले के बाद परिजनों ने जब पत्नी से पूछा कि तूने ऐसा क्यों किया? इस पर उसने बताया की बहन-बहनोई ने उससे कहा था कि तू पति का प्राइवेट पार्ट काट दे, तब वो नामर्द हो जाएगा। फिर तेरा उससे तलाक हो जाएगा। फिर तेरी शादी, तेरी पंसद के लड़के से हो जाएगी। इधर घटना के बाद पत्नी ने भी पति और उसके परिवार के खिलाफ महिला थाने में दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

इस मामले में पुलिस ने धोरीमन्ना के उस हॉस्पिटल से भी बात की है, जहां गोमाराम पत्नी की ओर से किए गए हमले के बाद पहुंचा था। यहां के डॉक्टर बुधाराम विश्नोई ने कहना है कि पीड़ित व्यक्ति उनके अस्पताल आया था। उस समय उसने बताया था कि कुछ नुकीली चीज लग गई है। प्राइवेट पार्ट्स में ज्यादा चोट नहीं थी। इलाज करके कुछ ही घंटों में उसे घर भेज दिया था।

Tags:    

Similar News