Breaking News : उत्तराखण्ड के नानकमत्ता में ज्वैलर्स परिवार के चार लोगों का मर्डर, जांच में जुटी पुलिस
Breaking News : शिवशंकर रस्तोगी की मुख्य बाजार में ज्वैलर्स की दुकान है, मंगलवार की दोपहर नानकमत्ता बाई पास पुल के पास झाड़ियों में दो शव पड़े होने की खबर मिली...
(उत्तराखंड के नानकमत्ता में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या)
Breaking News : उत्तराखण्ड की तराई के प्रमुख शहर नानकमत्ता (Nanakmatta) नाम के एक शहर में एक ज्वैलर्स परिवार (Jwellers Family) के चार सदस्यों के मर्डर से सनसनी फैल गई। चारों मृतकों के शव दो अलग-अलग जगह बरामद हुए हैं। शवों पर चोटों के निशान हैं, जिससे मामला हत्या का लग रहा है। घटना के बाद जिले भर के पुलिस प्रशासन ने नानकमत्ता में ही डेरा डाल दिया है। ज्वैलर्स परिवार में हुई इस वारदात की खबर मिलते ही बाजार बन्द हो गया है।
शिवशंकर रस्तोगी की मुख्य बाजार में ज्वैलर्स की दुकान है। मंगलवार की दोपहर नानकमत्ता बाई पास पुल के पास झाड़ियों में दो शव पड़े होने की खबर मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कराई तो एक शव शिवशंकर रस्तोगी के बेटे अजय रस्तोगी का और दूसरा शव उदित रस्तोगी पुत्र अनिल रस्तोगी का निकला।
पुलिस अभी इन शवों के पंचनामे आदि की कार्यवाही कर ही रही थी कि पता चला मृतक अजय की माता आशा देवी व उनकी नानी सन्नो देवी भी अपने घर में मृत अवस्था में मिली हैं।
एक ही परिवार के चार सदस्यों की इस सनसनीखेज मौत को प्राथमिक तौर पर हत्या की नजर से देखा जा रहा है।
नगर में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड की खबर मिलते ही नगर का बाजार बंद हो गया। विधायक प्रेम सिंह राणा, चेयरमेन प्रेम सिंह टूरना ज्वैलर्स परिवार के आवास पर पहुंच चुके हैं।
दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी सीओ ममता वोहरा, कोतवाल केसी आर्य इन मौतों की गुत्थी सुलझाने के लिए मौके पर ही जमे हुए हैं।