UP : गाजियाबाद की डासना जेल में 140 कैदी निकले HIV पॉजिटिव, पुष्टी के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित चर्चित डासना जेल से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां आज गुरूवार को 140 कैदियों की HIV रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस खबर के सामने आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है...

Update: 2022-11-17 10:02 GMT

UP : गाजियाबाद की डासना जेल में 140 कैदी निकले HIV पॉजिटिव, पुष्टी के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित चर्चित डासना जेल से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां आज गुरूवार को 140 कैदियों की HIV रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस खबर के सामने आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग में अलग से अफरा-तफरी मची हुई है। इस मामले के बाद जेल प्रशासन ने जेल के सभी कैदी-बंदियों की जांच कराने का निर्णय लिया है। 

जानकारी के मुताबिक जेल में 5500 कैदियों की जांच कराई गई थी। जिसमें से 140 बंदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा 35 बंदी ऐसे हैं जिनमें HIV के साथ टीबी की भी पुष्टी हुई है। जेल प्रशासन ने बताया कि संक्रमित बंदियों को इलाज के लिए एड्स कंट्रोल सोसाइटी भेज दिया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग इस बात की जांच करने में जुटा है कि इतनी संख्या में बंदी HIV पॉजिटिव कैसे हो गये?

डासना जेल के एक अधिकारी ने नाम ना छापने की शर्त पर जनज्वार से इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि, इससे पहले भी कुछ कैदी-बंदी HIV पॉजिटिव निकलते रहे हैं। लेकिन इतनी अधिक तादाद में कभी नहीं निकले। बता दें कि इससे पहले 10 मार्च 2018 को इसी डासना जेल में 27 कैदी HIV पॉजिटिव पाए गये थे। इसके अलावा 4 अगस्त 2016 को भी 46 कैदी HIV पॉजिटिव निकले थे।  

क्या होते हैं HIV पॉजिटिव के लक्षण?

1. टेस्टिकल्स यानी अंडकोष में दर्द महसूस होना

2. मलाशय और अंडकोष की थैली के बीच दर्द महसूस होना

3. प्रोस्टेट ग्लैंड में सूजन होना

4. पेनिस एरिया में सूजन होना

5. पेनिस पर घाव नजर आना

6. इरेक्टाइल डिस्फंक्शन

7. हाइपोगोनैडिज्म के लक्षण नजर आना

टीबी के क्या लक्षण होते हैं?

1.तीन सप्ताह से अदिक खांसी आना

2.बुखार विशेष तौर से शाम को बढ़ने वाला बुखार

3. छाती में दर्द रहना

4. वजन का कम होते जाना

5. भूख में कमी आना

6. बलगम के साथ ब्लड आना

Tags:    

Similar News