Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

महिला ने किया छेड़छाड़ का विरोध तो बॉक्सर ने तोड़ी नाक, ताबड़तोड़ मुक्के से कई दांत भी टूटे

Janjwar Desk
10 Dec 2021 9:31 AM GMT
महिला ने किया छेड़छाड़ का विरोध तो बॉक्सर ने तोड़ी नाक, ताबड़तोड़ मुक्के से कई दांत भी टूटे
x

(छेड़छाड़ का विरोध करने पर बॉक्सर ने महिला को पीटा)

Crime News: बॉक्सर महिलाओं से छेड़खानी कर रहा था। जब महिलाओं ने इसका विरोध किया तो उसने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला की नाक की हड्डियां कई जगह से टूट गई। महिला के कई दांत भी टूट गए हैं...

Crime News: महिलाओं से रेप और छेड़छाड़ के मामले अक्सर ही सामने आते हैं, लेकिन इनमें से कुछ घटनाएं आपको झकझोर कर रख देती है। एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना मैक्सिको से सामने आई है। यहां एक महिला को अपने साथ छेड़छाड़ का विरोध करना काफी खतरनाक साबित हुआ। पेशे से बॉक्सर आरोपी ने विरोध करने पर महिला की नाक तोड़ दी। ताबड़तोड़ मुक्के से हमले के कारण महिला के कई दांत भी टूट गए। वहीं, महिला की दोस्त को भी गंभीर चोंटे आईं है।

बॉक्सर ने महिला को पीटा

कनाडा (Canada) के प्रोफेशलन बॉक्सर पीटर नोवाजेक (Peter Novajeck) को मैक्सिको में गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि बॉक्सर पीटर नोवाजेक को बॉक्सिंग जगत में 'हार्ट ब्रेकर' के नाम से भी जाना जाता है। बॉक्सर पीटर पर आरोप है कि उसने छेड़छाड़ का विरोध किए जाने पर दो महिलाओं पर जानलेवा हमला किया। आरोप के अनुसार, पीटर महिलाओं से छेड़खानी कर रहे थे। जब महिलाओं ने इसका विरोध किया तो पीटर ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला की नाक की हड्डियां कई जगह से टूट गई। महिला के कई दांत भी टूट गए हैं। वहीं, दूसरी महिला के सिर में चोट लगी है।

छेड़छाड़ का विरोध करने पर बरसाए मुक्के

ब्रिटिश वेबसाइट डेलीस्टार (DailyStar) में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 4 दिसंबर की रात की है। महिला अपनी सहेली के साथ बार (Bar) में गईं थीं। वहीं पर उन्हें बॉक्सर (Boxer) पीटर नोवाजेक भी मिला। पीटर दोनों महिलओं के नजदीक गया और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा। दोनों महिलाओं ने इसका विरोध किया। पीड़ित महिला के अनुसार, इसके बाद वे दोनों बार से बाहर निकल आईं। मगर, पीटर उनका पीछा करले लगा। फिर अचानक वह दोनों महिला के पास पहुंचा और उनके चेहरे पर ताबड़तोड़ मुक्के बरसाने लगा।

पीड़िता ने लगाई आर्थिक मदद की गुहार

बताया जा रहा है कि जिस महिला की नाक से टूटी है, वह मैक्सिको (Mexico) घूमने के लिए गईं थीं। फिलहाल डॉक्टर ने महिला को सर्जरी कराने सलाह दी है। महिला की सहेली ने बताया, "मैं और मेरी दोस्त अभी यहां एक होटल में ठहरे हैं। मेरी सहेली को अपने ऑपरेशन से पहले अस्पताल में नियमित जांच करानी पड़ रही है। पीटर ने जब उन पर हमला किया तब वह छुट्टी पर घूमने मैक्सिको आई थी। उन्होंने ट्रैवल इंश्योरेंस नहीं ले रखा था। मेरी दोस्त को अपने चिकित्सा और आवास खर्च का भुगतान करने के लिए क्राउडफंड करना होगा।"

पीड़ित महिला की सहेली के अनुसार, "हमले में मेरी दोस्त की नाक कई जगह से टूट गई है। एक आंख पर भी काफी चोट आई है। उसके कुछ दांत भी टूट गए हैं। उसे अब भी सांस लेने में भी कठिनाई हो रही है। वैंकूवर स्थित घर लौटने से पहले मैक्सिको में उसकी सर्जरी होनी है।" पीड़िता की सहेली के अनुसार, सर्जरी के लिए महिला के पास इतने पैसे नहीं हैं कि वह अपनी सर्जरी करा पाएं। इसके लिए अब वह क्राउड फंडिंग (लोगों से आर्थिक मदद की गुहार) की कोशिश में जुटी हैं।

Next Story

विविध