Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

'बेटी के साथ भी अकेले घर में मत रहो, शैतान सवार हो सकता है' सपा नेता अबु आजमी ने दिया बयान तो नीयत पर उठे सवाल

Janjwar Desk
18 Dec 2021 6:21 AM GMT
बेटी के साथ भी अकेले घर में मत रहो, शैतान सवार हो सकता है सपा नेता अबु आजमी ने दिया बयान तो नीयत पर उठे सवाल
x

सपा नेता अबु आजमी ने दुष्कर्म को लेकर किए अजीबोगरीब दावे

Abu Azmi Statement: मुंबई के शिवाजी नगर से विधायक अबु आजमी ने लाइव शो में कहा कि, 'हमारे संस्कार में कहा गया है कि घर पर अपनी बहन-बेटी के साथ अकेले नहीं रहना चाहिए क्‍योंकि शैतान कभी सवार हो सकता है।'

New Delhi: देश में लड़कियों की शादी की उम्र 18 से 21 साल किए जाने के बाद विवादित बयानों का दौर जारी है। इस लिस्ट में नया नाम महाराष्ट्र से समाजवादी पार्टी के नेता अबू आज़मी (Abu Azmi) का जुड़ गया है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के वरिष्ठ नेता और विधायक अबु आसिम आजमी (Abu Asim Azmi) ने अब टीवी चैनल पर विवादित बयान दे दिया है। मुंबई के शिवाजी नगर से विधायक अबु आजमी ने लाइव शो में कहा कि, 'हमारे संस्कार में कहा गया है कि घर पर अपनी बहन-बेटी के साथ अकेले नहीं रहना चाहिए क्‍योंकि शैतान कभी सवार हो सकता है।' शुक्रवार 17 दिसंबर को एक निजी समाचार चैनल न्यूज 18 पर इंटरव्‍यू के दौरान अबु आजमी की यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग उनके इस टिप्पणी को लेकर उनकी नीयत पर सवाल उठाने लगे हैं।

न्यूज 18 के पत्रकार और शो के एंकर अमीश देवगन ने लाइव शो में अबु आजमी से केंद्र सरकार के नए प्रस्ताव का विरोध करने के बारे में पूछा तो वरिष्ठ नेता ने कहा कि, 'हमारी संस्कृति कहती है कि जब लड़कियां / बच्चे बड़े होते हैं या वयस्क होते हैं, तो उनकी तुरंत शादी कर देनी चाहिए। या यदि आपको उपयुक्त साथी न मिले तो धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा करें।' इंटरव्यू के दौरान आज़मी ने बलात्कार (Rape) के बारे में अजीबोगरीब दावे किए। उन्होंने सुझाव दिया कि अपनी बेटी और बहन के साथ अकेले रहना आपसे जघन्य अपराध करवा सकता है। अगर बेटी या बहन घर पर अकेली है, तो शैतान आपकी आत्माओं पर कब्जा कर सकता है।

आजमी ने कहा कि, 'आजकल चचेरे भाई या पिता द्वारा रेप की घटना (Rape Cases) आम हो गई है। ऐसे कई बलात्कार के मामले देखने को मिल रहे हैं।' अपने सुझाव को सही ठहराते हुए आजमी ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने ही हमें यह उपाय सिखाया है।

सपा नेता की नीयत पर उठे सवाल

दुष्कर्म को लेकर सपा नेता अबु आजमी के बयान के बाद उनकी तीखी आलोचना हो रही है। आम जनता उनके चरित्र और नीयत पर सवाल करने लगी है। पत्रकार @abhijitmajumder ने सपा नेता की वायरल वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी घर में अपनी ही बेटी के साथ खुद पर भरोसा नहीं कर सकते।'

वहीं, एक अन्य ट्विटर यूजर @AbhishBanerj ने लिखा, 'याद रहे अबू आजमी मुंबई से विधायक हैं! मुंबई हमारा सबसे बड़ा महानगर है। और फिर भी, 2021 में, मुंबई में "उदारवादियों" ने अबू आज़मी जैसी प्रतिगामी मानसिकता वाले लोगों को चुना। 2021 में अगर उदारवाद भारतीयों को मुंबई से भी आधुनिक नेता नहीं दे सकता तो यह हमें क्या दे सकता है?

गौरतलब है कि अबू आज़मी ने इससे पहले सुझाव दिया था कि यदि महिलाओं की शादी जल्दी नहीं हुई तो वे रास्ता भटक जाएंगीं। समाजवादी पार्टी के एक अन्य नेता शफीकुर रहमान बरक ने दावा किया कि शादी की उम्र बढ़ाने से लड़कियों को 'आवारगी' करने के नए बहाने तैयार होंगे। हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार (Ramesh Kumar) ने कर्नाटक विधानसभा में दुष्कर्म पर टिप्पणी की थी जिसको लेकर काफी विवाद हुआ। उन्होनें सदन में कहा कि अगर दुष्कर्म से बचा न जा सके तो लेट कर उसके मजे लो।

Next Story

विविध