Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

कानपुर में नौबस्ता गेस्ट हाउस कांड के 5 आरोपी गिरफ्तार, मनोज सिंह मुहल्ले से तो नारायण सिंह नोयडा से हुआ बरामद

Janjwar Desk
4 Jun 2021 5:38 PM GMT
कानपुर में नौबस्ता गेस्ट हाउस कांड के 5 आरोपी गिरफ्तार, मनोज सिंह मुहल्ले से तो नारायण सिंह नोयडा से हुआ बरामद
x

कानपुर के नौबस्ता गेस्टहाउस कांड में फरार भाजपा नेता नारायण भदौरिया.उसका निष्कासन पत्र और भगाया जाने वाला अपराधी मनोज सिंह.

वांटेड अपराधी मनोज सिंह के साथ उसके पनाहगार अपदस्थ भाजपा जिला मंत्री नारायण सिंह भदौरिया को नोएडा स्थित उसके फ्लैट से गिरफ्तार किया गया है। भदौरिया के साथ रॉकी यादव और गोपाल शरण चौहान को भी पुलिस ने दबोच लिया है...

जनज्वार, कानपुर। शहर के दक्षिण स्थित नौबस्ता में भाजपा दक्षिण जिला मंत्री रहे नारायण भदौरिया की बुधवार को हुई बर्थडे पार्टी में पुलिस की गिरफ्त से फरार हुए 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह को नौबस्ता पुलिस ने आज शुक्रवार को हिरासत में ले लिया है। ताज्जुब की बात है कि वह फरारी के दौरान भी अपने मुहल्ले यानी बर्रा 8 से ही गिरफ्तार किया गया है।

वांटेड अपराधी मनोज सिंह के साथ उसके पनाहगार अपदस्थ भाजपा जिला मंत्री नारायण सिंह भदौरिया को नोएडा स्थित उसके फ्लैट से गिरफ्तार किया गया है। भदौरिया के साथ रॉकी यादव और गोपाल शरण चौहान को भी पुलिस ने दबोच लिया है।

पुलिस ने एक ही दिन में चार लोगों को गिरफ्तार कर मामले में बड़ी वाहवाही का काम किया है। इसके बाद भी 8 नामजद अभी फरार हैं। बता दें की हमीरपुर रोड स्थित आकर्षक गेस्ट हाउस में हुई घटना के बाद भाजपा ने नारायण सिंह भदौरिया को पद से हटा दिया था। इसके बाद पुलिस ने नारायण समेत 12 नामजद और 10 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की थी।

मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने आज शुक्रवार 4 मई मनोज सिंह को बर्रा 8 सर्वोदय हॉस्पिटल के सामने से गिरफ्तार कर लिया। वहीं सर्विलांस सेल और मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को ही एसीपी गोविंदनगर विकास पांडेय, थाना प्रभारी बर्रा हरमीत सिंह व थाना प्रभारी रेल बाजार रवि श्रीवास्तव की एक टीम नोएडा रवाना की गई थी।

वहां टीम ने नारायण सिंह भदौरिया के नोएडा स्थित फ्लैट में दबिश देकर किदवईनगर निवासी नारायण सिंह, यातायात पुलिस लाइन क्वार्टर नंबर 115 के रहने वाले रॉकी यादव व रावतपुर गांव सैय्यदनगर निवासी गोपाल शरण सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी विकास पांडेय ने बताया कि कानपुर लाकर उनसे पूछताछ के बाद कोर्ट में हाजिर किया जाएगा।

इस पूरे मामले में हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह समेत अब तक पांच लोगों की ही गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि आदित्य दीक्षित, धीरू शर्मा, रॉबिन सक्सेना, राज वल्लभ पांडेय, विकास तिवारी, बाबा ठाकुर समेत अन्य लोग अभी भी पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं।

बताया जाता है की नारायण सिंह भदौरिया की किदवई नगर मेन रोड पर भोला नाम से दूध डेयरी है। साथ ही प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त भी करता है। सूत्रों के अनुसार नारायण भदौरिया ने अपने पद और पुलिस प्रशासन में जान पहचान के चलते कई विवादित प्रॉर्टियों को कम दाम पर खरीद कर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचा और करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। इसी धंधे में गोपाल शरण चौहान, रॉकी यादव भी उसके हमराही थे।

Next Story

विविध