Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : स्वामी प्रसाद मौर्य ने 'गर्मी' वाले बयान पर कसा तंज, गुंडे-मवाली से की CM योगी की तुलना

Janjwar Desk
4 Feb 2022 11:02 AM GMT
UP Election 2022 Result : बैलेट पेपर वोटिंग में सपा जीती, BJP को 99 सीटों पर मिली जीत, स्वामी प्रसाद मौर्य ने उठाया EVM पर सवाल
x

स्वामी प्रसाद मौर्य ने उठाया EVM पर सवाल

UP Election 2022 : योगी आदित्यनाथ के गर्मी उतारने वाले सवाल पर मौर्य ने कहा कि किसी की गर्मी उतारने की बात करना सीएम की भाषा नहीं हो सकती है, वे सीएम नहीं गुंडे, मवाली की भाषा बोल रहे हैं, लोकतांत्रिक व्यवस्था में यह लोकतंत्र की हत्या है...

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतदान की तारिख नजदीक आ चुकी है| ऐसे में उत्तर प्रदेश की सियासत पूरी तरह से गरमा गई है| सभी राजनीतिक पार्टियों और राजनेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है| प्रदेश में बयानों का दौर भी जारी है| उत्तर प्रदेश में कड़कती ठंड के बीच गर्मी उतारने वाले बयान ने गर्मी पैदा कर दी है| इस कड़ी में अब भाजपा छोड़ समाजवादी पार्टी में आए नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी योगी सरकार समेत भजपा की केंद्र सरकार पर भी हमला बोला है|

कुशीनगर पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य

बता दें कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी घोषित होने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य पहली बार कुशीनगर के फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे है| इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य ने ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के गर्मी उतारने वाले बयान पर तंज कसते हुए निशाना साधा है| साथ ही जनपद में सपा कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद का जगह-जगह उत्साहपूर्वक स्वागत किया| बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ हजारों लोगों का हुजूम चल रहा था| इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य ने सीएम योगी पर जमकर निशाना साधा है|

गुंडे-मवाली से की सीएम योगी की तुलना

इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य मीडिया से बात करते समय योगी सरकार पर जमकर बरसे| स्वामी प्रसाद ने कहा कि योगी को राष्ट्रीय नेताओं की कृपा से सीएम का पद मिला है लेकिन अब जिंदगी में कभी उस पद पर नहीं आयेंगे| साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि योगी आदित्यनाथ वोट के सौदागर हैं| योगी के अलोकतांत्रिक चेहरे को जनता ने देख लिया है| योगी आदित्यनाथ के गर्मी उतारने वाले सवाल पर मौर्य ने कहा कि किसी की गर्मी उतारने की बात करना सीएम की भाषा नहीं हो सकती है| वे सीएम नहीं गुंडे, मवाली की भाषा बोल रहे हैं| लोकतांत्रिक व्यवस्था में यह लोकतंत्र की हत्या है| इसके साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि योगी जी अपनी चिंता करें, 10 मार्च के बाद खुद गर्मी उतर जायेगी| इस तरह की भाषा कोई जन प्रतिनिधि नहीं बोल सकता है|

सीएम योगी करते है जातिवाद

मीडिया से बातचीत करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि योगी जी कहते हैं कि क्षत्रिय होने पर गर्व है जबकि सब लोग जानते हैं कि योगी और मुख्यमंत्री की कोई जाति नहीं होती है| मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री पूरे देश का होता है| योगी तो गोरखपुर जैसे सम्मानित पीठ के महंत हैं| साथ ही उन्होंने कहा कि एक तरफ वह राष्ट्रवाद का नारा देते हैं दूसरी ओर जातिवाद करते हैं| दलितों और पिछड़ों के आरक्षण की सीट सामान्य को दे दिया| आगे स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक कहावत भी कही और कहा कि अंधा बांटे रेवड़ी, अपन-अपन का देय|

आरपीएन को कार्यकर्ता भी दे सकते है पटखनी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरपीएन सिंह के डर से पडरौना विधानसभा क्षेत्र छोड़ने के सवाल पर स्वामी प्रसाद ने कहा कि आरपीएन सिंह से क्या तुलना करना है, जिसको कई बार पटखनी दे चुका हूं| जिसकी माता जी को हरा चुका हूं और तीसरे को लाये उसको भी हरा चुका हूं| साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि आरपीएन सिंह की हिम्मत ही नहीं है कि वह क्षेत्र में आएं| अगर आरपीएन सिंह कहें तो अपने एक अदने से कार्यकर्ता को चुनाव लड़ा कर उनको पटखनी दे सकता हूं|

Next Story

विविध