'दो मई दीदी गईं' मोदी के डॉयलाग का फूट गया बुलबुला, टीवी मीडिया में भी बढ़ती दिखी बेचैनी

यूजर मोदी का मजाक उड़ा रहे हैं। कई जगह ममता बनर्जी टूटी टांग के साथ शेयर की जा रहीं हैं। वीडियो में ममता बनर्जी मंच पर फुटबाल लिए बैठी हैं। दीदी ने फुटबाल फेंकी जो पीएम मोदी के पीछे कंधे पर लगी जाकर। फुटबाल लगने से मोदी फिसलकर गिर गए...

Update: 2021-05-02 08:46 GMT

जनज्वार ब्यूरो। पश्चिम बंगाल सहित आज पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आने लगे हैं। इन पांचों राज्यों में सबसे अहम चुनाव पश्चिम बंगाल का ही माना जा रहा था। क्योंकि भाजपा सहित मोदी ने पूरी ताकत यहां झोंक रखी थी। जैसे-जैसे परिणाम सामने आ रहे हैं, सोसल मीडिया के वीरों में कमेंट और मजाक की होड़ लग गई है।

शोसल मीडिया में पीएम मोदी का बंगाल रैली में मारा गया 'दीदी ओ दीदी' और 'दो मई दीदी गईं' खूब शेयर किया जा रहा है। यूजर मोदी का मजाक उड़ा रहे हैं। कई जगह ममता बनर्जी टूटी टांग के साथ सेयर की जा रहीं हैं। वीडियो में ममता बनर्जी मंच पर फुटबाल लिए बैठी हैं। दीदी ने फुटबाल फेंकी जो पीएम मोदी के पीछे कंधे पर लगी जाकर। फुटबाल लगने से मोदी फिसलकर गिर गए। यह मोदी का फिसलने वाला वीडियो कानपुर का है जिसे शेसल मीडिया पर एडिट कर चलाया जा रहा है।

इधर बंगाल चुनाव का परिणाम आते ही टीवी मीडिया के भोंपू कोरोना का रोना रोने लगे हैं। बंगाल के आंकड़ों पर नजर कम और सोसल डिस्टेंसिंग की बात अधिक की जा रही है। भक्त शिरोमणी सुधीर चौधरी अपनी टीम का पीपीई किट दिखा रहे हैं। कई अन्य चैनल दूसरे राज्यों के परिणाम ताने हुए हैं। रजत शर्मा स्क्रीन से गायब हो गए। सुदर्शन वाले शुरेश च्व्हाणके रोहित सरदाना की मौत का इंसाफ मांग रहा है।

अब तक के आए चुनाव परिणामों में ममता बनर्जी की टीएमसी को 205 सीटें, भारतीय जनता पार्टी को 84 व अन्य दो हैं। मतगणना शुरू है। खबर लिखे जाने तक टीएमसी और भाजपा प्रत्याशी आगे पीछे चल रहे हैं। उम्मीद है कि अभी दीदी की टीएमसी की सीटों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। इसके अलावा असम, तमिलनाड़ू , केरल व पुडुचेरी के परिणाम भी शाम तक घोषित हो जाएंगे।

बंगाल हारने के बाद आज पीएम मोदी का अगला रूख देखना जादा अहम बात रहेगी। आज 2 मई है। इलेक्शन का रिजल्ट भी शाम तक लगभग-लगभग पूरा हो जाएगा। ऐसे में यह देखना रहेगा की क्या मोदी देश को लॉकडउन में झोंकते हैं या नहीं।    

Tags:    

Similar News