Andhvishwas News : छह महीने की बच्ची को माना देवी का अवतार, बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंचे लोग

Andhvishwas News : एक हैरान कर देने वाला मामला महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में सामने आया है, जहां लोग एक छह महीने की बच्ची को देवी मानकर उसकी पूजा कर रहे हैं...

Update: 2022-09-10 14:14 GMT

Maharashtra News : छह महीने की बच्ची को माना देवी का अवतार, दूर-दूर से पूजा करने पहुंच रहे लोग

Andhvishwas News : आज हमारा देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, चाहे वो विज्ञान हो या स्वास्थ्य। परंतु आज भी लोग अंधविश्वाश के कारण अवतार और मनुष्य को भगवान समझ कर पूजा करने जैसी क्रियाएं करते हैं। ऐसा करने से लोग खुद की हानि तो करते ही हैं साथ में दूसरों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। 21वीं सदी में भी देश में अंधविश्वास की जकड़न से मुक्ति नहीं पा रहा है। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में सामने आया है, जहां लोग एक छह महीने की बच्ची को देवी मानकर उसकी पूजा कर रहे हैं। 

छह महीने की बच्ची को देवी मानकर कर रहे पूजा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सेनगांव तालुका के कपड़सिंगी में एक छह महीने की बच्ची के माथे पर लाल और पीले रंग दिखाई दे रहे हैं इस कारण लोग उसे देवी का अवतार मान रहे हैं। इस बच्ची के दर्शन के लिए जिले ही नहीं बल्कि राज्य के बाहर से भी श्रद्धालु आ रहे हैं। यहां आने वाली महिलाएं भी सामान्य से विपरीत बर्ताव कर रही हैं। उनके शरीर में भी कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है जो सामान्य नहीं है।

बड़ी संख्या में लोग पहुंचे दर्शन के लिए

बता दें कपड़सिंगी टांडा के सुभाष तानपुरे के परिवार में छह महीने पहले बच्ची का जन्म हुआ था। कुछ दिनों बाद इस बच्ची के माथे पर कुंखा की तरह दिखाई देने लगा, अब यह रंग बहुत गहरा हो गया है, यही वजह है कि महिलाएं बच्ची को देवी का अवतार मानने लगीं और सभी उस बच्ची की पूजा करने लगे अंधविश्वाश के कारण बड़ी संख्या में महिलाएं बच्ची के दर्शन करने आ रही हैं। डेढ़ महीने पहले सुभाष तानपुरे के घर में जमीन में पत्थर की मूर्तियां मिलने की भी अफवाह फैली थी। पूरे मामले पर अंधविश्वास उन्मूलन समिति के अध्यक्ष प्रकाश मगरे ने कहा कि यह सब गलत है। 

Tags:    

Similar News