Bihar Crime News : डायन का आरोप लगा महिला पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती

Bihar Crime News : बिहार के मुंगेर जिला अंतर्गत हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रमनकाबाद पश्चिम पंचायत के बड़की हथिया गांव में डायन बताकर एक महिला की जमकर पिटाई की गई...

Update: 2022-07-13 12:00 GMT

Bihar Crime News : डायन का आरोप लगा महिला पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती

Bihar Crime News : बिहार (Bihar Crime News) के मुंगेर (Munger) जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मुंगेर जिले में एक अंधविश्वास के नाम पर महिला को बुरी तरह से पीटा गया है। बात दें कि बिहार के मुंगेर जिला अंतर्गत हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रमनकाबाद पश्चिम पंचायत के बड़की हथिया गांव में डायन बताकर एक महिला की जमकर पिटाई की गई। बेरहमी से की गई पिटाई के बाद महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। महिला का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है। अब महिला ने थाना में अपने साथ हुई बर्बरता की शिकायत की है।

महिला के साथ गाली-गलौज के साथ मार-पीट

थाने में दी गई शिकायत में महिला ने बताया है कि वो अपने घर में पूजा कर रही थी। तभी उसके पड़ोस रहने वाले सूरज तुरी व उसके परिवार के सदस्य गाली गलौज करने लगे। जिसके बाद फिर लाठी, डंडा, खंती, कुल्हाड़ी से लैस होकर उसके घर के उत्तरी दीवार तोड़कर आंगन में घुस गए। यहां सूरज तुरी, धनेश्वर तुरी, जनवरी तुरी, रजो तुरी, विकास तुरी, तसलवा देवी ने महिला पर डायन होने का आरोप लगाते हुए कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे महिला जख्मी हो गई।

मार-पीट के बाद लूटा घर का महंगा सामान

जख्मी महिला (Bihar Crime News) ने थाना में दी गई अपनी शिकायत में बताया कि उपरोक्त सभी मारपीट करने वालों ने घर में रखे महंगी समान को भी लूट लिया। मारपीट में घायल महिला ने आरोपियों के आगे हाथ जोड़कर गुहार लगाती रही लेकिन फिर भी उसकी पिटाई नहीं रुकी। बता दें कि जख्मी महिला आशा देवी ने थाना को दिए आवेदन में बताया कि सभी उपरोक्त मारपीट करने वालों ने घर में रखे 1 हजार रुपये नगद एवं 2 हजार रुपये मूल्य का सामान भी ले लिया। वहीं, हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष नीरज सिन्हा का कहना है कि मारपीट में एक घायल महिला द्वारा आवेदन दिया गया है। पुलिस इस मामले में हर बिंदू पर जांच कर रही है। 

Tags:    

Similar News