Bihar Crime News : सुपौल में कब्र से तीन बच्चों की लाशें गायब, पुलिस को जादू टोने का शक

Bihar Crime News : बिहार (Bihar) के सुपौल (Supaul) में कब्र से तीन लाशें गायब (Three Dead bodies Missing From Grave) हो गई है, कब्र से गायब लाशें 7 से 9 साल की उम्र के बच्चों की थीं, जिन्हें 4 महीने पहले ही दफनाया गया था...

Update: 2022-04-06 12:40 GMT

सुपौल में कब्र से तीन बच्चों की लाशें गायब, पुलिस को जादू टोने का शक

Bihar Crime News : बिहार (Bihar) के सुपौल (Supaul) में कब्र से तीन लाशें गायब (Three Dead bodies Missing From Grave) हो गई है। बता दें कि यहां त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में बघला नदी किनारे बने कब्रिस्तान में से तीन कब्र से लाश गायब है। यह मामला बीते मंगलवार 5 अप्रैल को सामने आया है।

यह है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुबह मार्निंग वॉक करने निकले एक बुजुर्ग ने कब्र खुदा देखा। इसके बाद बुर्जुग ने पास जाकर देखा तो पता चला कि कब्र से तीन बच्चों का शव गायब है। तब बुजुर्ग ने इसकी सुचना गांव वालों को दी कि कब्र से 3 बच्चों की लाशें गायब है। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। कब्र से गायब लाशें 7 से 9 साल की उम्र के बच्चों की थीं। जिन्हें 4 महीने पहले ही दफनाया गया था।

ग्रामीणों ने पुलिस को दी सुचना

बता दें कि इस मामले की जानकारी होने के बाद कब्र से शव गायब होने की सुचना गांव वालों ने त्रिवेणीगंज थाना और एसडीओ (SDO) को दी। इसके बाद प्रशासन और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर इस मामले की जांच की। इसके बाद कब्रिस्तान की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने चौकीदार तैनात कर दिया है।

SDO को जादू टोने का शक

बता दें कि कब्र से शव गायब होने पर एसडीओ (SDO) जेड हसन ने कहा है कि ये कब्रें कई माह पुरानी हैं। यह अंधविश्वास का मामला हो सकता है। किसी ने जादू टोने की वजह से ऐसा किया हो। साथ ही उन्होंने कहा कि चौकीदार को यहां पर ड्यूटी पर लगाया है। निश्चित रूम से यह अंधविश्वास का मामला प्रतीत हो रहा है।

जानवरों की हरकत होने का भी अंदेशा

कब्र के ऊपर का भाग खोदा हुआ है। एसडीओ अपने स्तर से देख रहे हैं। साथ ही ग्रामीणों को भी अपने स्तर पर पता करने के लिए कहा गया है कि क्या मामला है। कोई जानवर की हरकत है या किसी आदमी के हरकत है। दोनों पक्ष के आधार पर इस मामले की जांच के जा रही है।

पहले भी हो चूका हिअ शव गायब

वहीं इस मामले में गांव के लोगों का कहना है कि बीते मंगलवार को लेगों ने देखा कि तीन कब्र से शव गायब है। ये तीनों बच्चों के थे, जिन्हें 4 से 5 महीने पहले ही दफनाया गया था। गांव के लोगों ने कहा है कि 6 महीने पहले भी कब्रों को खोदकर लाश निकाला गया था। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने भी जांच की थी लेकिन कुछ भी खुलासा नहीं हुआ था।

Tags:    

Similar News