Chhattisgarh Crime News : पति-पत्नी की लड़ाई ठीक करने का झांसा देकर तांत्रिक ने महिला से किया दुष्कर्म, 1 महीने बाद हुआ मामले का खुलासा

Chhattisgarh Crime News : छत्तीसगढ़ के विदिशा के लटेरी थाना क्षेत्र की 20 साल की विवाहित महिला का अपने पति से लगातार विवाद चल रहा था, इस विवाद को हल करने को लेकर महिला तांत्रिक के पास पहुंची, तांत्रिक ने महिला को घर ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया..

Update: 2022-10-20 12:15 GMT

Chhattisgarh Crime News : दंपति की लड़ाई ठीक करने का झांसा देकर तांत्रिक ने महिला से किया दुष्कर्म, 1 महीने बाद हुआ मामले का खुलासा

Chhattisgarh Crime News : छत्तीसगढ़ से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ के विदिशा के लटेरी थाना क्षेत्र की 20 साल की विवाहित महिला का अपने पति से लगातार विवाद चल रहा था। इस विवाद को हल करने को लेकर महिला तांत्रिक के पास पहुंची। तांत्रिक ने महिला से कहा कि जिंद बाबा मिलने आएंगे और ऐसा कहकर तांत्रिक महिला क अपने साथ अपने घर ले गया। इसके बाद तांत्रिक ने महिला को घर ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

पुलिस ने तांत्रिक को किया गिरफ्तार

वहीं इस मामले में पीड़ित महिला का कहना है कि तांत्रिक ने उसे 1 महीने तक डरा धमका का इस प्रकार की घिनौनी हरकत को अंजाम दिया गया लेकिन परेशान होकर पीड़ित महिला अब थाने पहुंची है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर तांत्रिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने जांच करते हुए 45 साल के तांत्रिक शैतान मालवीय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब तांत्रिक से पूछताछ करके उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। 

1 महीने बाद हुआ मामले का खुलासा

पति-पत्नी की आपसी कलह का अंजाम इतना घिनौना होगा, इस बात का पता दुष्कर्म का शिकार पीड़ित महिलाओं को भी नहीं था। दरअसल ये सनसनीखेज मामला लटेरी थाना अंतर्गत का है। लटेरी थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय महिला से 45 वर्षीय आरोपी ने झाड़-फूंक के नाम पर दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना करीब 1 महीने पुरानी है और पिछले एक माल से आरोपी तांत्रिक शैतान मालवीय उसे डराता-धमकाता रहा। आखिरकार परेशान होकर महिला ने थाने की शरण ली तब कहीं पूरा मामला सामने आया है।

झाड़-फूंक करने के नाम पर किया रेप

इस मामले में पीड़िता का कहना है की झाड़-फूंक और तांत्रिक क्रिया के नाम पर इस तांत्रिक बाबा ने 1 सितंबर को मुझे अपने घर पर बुलाया था और वहां मेरे पति को अपने ही घर में छोड़कर मेरे साथ पूजा पाठ के नाम पर मेरे गृह निवास पर पहुंचा और कहने लगा कि तुम एक कमरे में आ जाओ। वहां तुमसे जिंद बाबा मिलना चाहते हैं और इसी नाम पर उसके साथ बलात्कार किया गया। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक शैतान मालवीय को जो 45 वर्ष का है उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता का अपने पति से चल रहा था विवाद

पीड़ित महिला का कहना है कि उसकी अपने पति से विवाद चल रहा था। जिसके चलते उसने तांत्रिक का सहारा लिया। इसी दौरान तांत्रिक क्रिया का सहारा लेकर आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी से परेशान होकर महिला लटेरी थाने पहुंचकर थाना प्रभारी काशीराम कुशवाहा को अपने साथ हुए घटनाक्रम के बारे में बताया मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी काशीराम कुशवाहा ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी और कड़ी मेहनत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags:    

Similar News