Jharkhand Crime News : जादू-टोने के शक में तीन महिलाओं की पीट-पीटकर हत्या, पति-पुत्र समेत 13 नामजद, 8 आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand Crime News : झारखंड के रांची जिले के एक गांव में कथित तौर पर जादू-टोना करने के शक में तीन महिलाओं की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, पुलिस ने पति-पुत्र सहित 13 लोगों को नामजद किया है...

Update: 2022-09-07 13:30 GMT

Jharkhand Crime News : जादू-टोने के शक में तीन महिलाओं की पीट-पीटकर हत्या, पति-पुत्र समेत 13 नामजद, 8 आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand Crime News : झारखंड में जादू-टोना के शक में अपराथ के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब झारखंड के रांची से अंधविश्वास का हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है। बता दें कि झारखंड के रांची जिले के एक गांव में कथित तौर पर जादू-टोना करने के शक में तीन महिलाओं की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं इस मामले में पुलिस ने पति-पुत्र सहित 13 लोगों को नामजद किया है। साथ ही 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पति और बेटे समेत 13 लोग नामदर्ज

इस मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ( एसएसपी ) कौशल किशोर ने बीते मंगलवार को बताया कि सोनाहपुट पुलिस थाने के तहत आने वाले रनडीह गांव में हुई हत्याओं के मामले में महिला के पति और बेटे सहित 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि अभी तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं बाकि आरोपियों की तलाश अभी जारी है।

लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर दी थी हत्या

वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि गांव के कुछ लोगों ने तीन महिलाओं को लाठी-डंडों से पीटा। उन्हें शक था कि ये तीनों महिलाएं जादू-टोना करती हैं। साथ ही आरोप है कि इन लोगों ने महिलाओं की मौत हो जाने के बाद उनके शव गांव के ही नजदीकी पहाड़ी इलाके में फेंक दिए। बीते रविवार को पुलिस ने दो शव बरामद कर लिए गए, वहीं तीसरा शव बीते सोमवार को बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार उन्होंने एक मृतक महिला के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, क्योंकि एक महिला के भतीजे द्वारा दर्ज कराई गई। शिकायत में पति का नाम भी आरोपियों की सूची में शामिल था।

जादू टोना के शक में 590 लोगों की हत्या

जादू-टोना के शक में लोगों की हत्या राज्य का एक प्रमुख मुद्दा है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के मुताबिक साल 2001 से 2020 के बीच जादू-टोना के शक में कुल 590 लोग मारे गए, जिनमें अधिकांश महिलाएं थीं। 

Tags:    

Similar News