Jharkhand Crime : डायन बता दो महिलाओं को दी खौफनाक सजा, शरीर से मांस नोचकर खा गया शख्स

Jharkhand Crime : ग्रामीणों के अनुसार हमलावरों का कहना था कि दोनों ने डायन बिसाही कर पूरे गांव को बर्बाद कर दिया है। महिला के शरीर से मांस नोचकर चबा जानेवाले आरोपी की पहचान चामू उरांव के रूप में हुई है।;

Update: 2021-11-08 17:55 GMT
Jharkhand Crime : डायन बता दो महिलाओं को दी खौफनाक सजा, शरीर से मांस नोचकर खा गया शख्स

(झारखंड में डायन-बिसाही के आरोप में दो महिलाओं के साथ जुल्म की इंतहा की गई) प्रतीकात्मक तस्वीर

  • whatsapp icon

Jharkhand Crime : झारखंड से महिलाओं पर जुल्म और अत्याचार की बड़ी सनसनीखेज खबर आई है। राज्य के  गुमला जिले (Gumla District) के घाघरा थाना क्षेत्र स्थित गम्हरिया (Gamharia Village) में डायन बताकर दो महिलाओं को बेरहमी पीटा गया।

इस दौरान एक हमलावर ने पीड़िता का मांस दांत से नोच लिया और उसे चबाकर खा गया। इस खौफनाक घटना की शिकार महिलाएं रिश्ते में चाची सास और बहू हैं। पीटनेवाले भी उनके रिश्तेदार ही हैं। इन महिलाओं पर डायन होने का आरोप लगाया गया है।

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, गुमला जिले के घाघरा थाना स्थित गम्हरिया गांव में डायन-बिसाही (Witch) के आरोप में 45 वर्षीय तेम्बो उरांव व उसकी चाची सास बिपैत उरांव की उसी के रिश्तेदारों ने जमकर पिटाई की। आरोप है कि एक शख्स ने तो एक महिला को दांत से नोच दिया।

सिसई थाना (Sisai Thana) के असरो गांव निवासी (Asaro Village) सरिता देवी ने डायन बिसाही के आरोप में जान मारने की नीयत से मारपीट कर घायल करने के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज केस में उसने गांव के ही चार लोगों को आरोपी बनाया है।

ग्रामीणों के अनुसार हमलावरों का कहना था कि दोनों ने डायन बिसाही कर पूरे गांव को बर्बाद कर दिया है। महिला के शरीर से मांस नोचकर चबा जानेवाले आरोपी की पहचान चामू उरांव के रूप में हुई है। पीड़ित महिलाओं ने थाने में लिखित शिकायत कर जान बचाने की गुहार लगाई है।

स्थानीय थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना को लेकर ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी फरार हैं, उन्हें जल्द पकड़ा जाएगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित महिलाओं ने कहा है कि मारपीट जब बहुत ज्यादा बढ़ गई। तब गांव के ही लोगों ने मध्यस्थता करके दोनों को छुड़ाया। तब तक दोनों ही पीड़ित घायल हो चुकी थीं। बिपैत ने बताया कि चामू उरांव उसके मुंह में काट दिया।

दोनों का आरोप है कि उनकी हत्या करने का भी प्रयास किया गया। घायलों ने कहा कि डायन-बिसाही के आरोप में उनके साथ मारपीट की गयी है। घाघरा थाना में लिखित शिकायत पीड़िता द्वारा की गयी है। इधर, पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।

थानेदार अभिनव कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। घटना की जांच की जा रही है। दोषी को छोड़ा नहीं जायेगा। थानेदार ने कहा कि डायन-बिसाही मामले को लेकर हत्या कर देना या इसकी कोशिश करना बहुत ही संगीन अपराध है। लोगों के अंदर जागरूकता की कमी है। पुलिस गांव-गांव में जाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है।

वहीं, पीड़िताओं ने कहा कि वह अपनी बेटी के साथ खलिहान में धान मिसाई का कार्य कर रही थी। इसी दौरान उपरोक्त लोग हाथ में बलुवा, टांगी व डंडा लिये खलिहान में पहुंचे और डायन कहकर उनपर व बेटी पर हमला कर दिया।

मारपीट के दौरान चिल्लाने पर लोगों को आते देख चारों हमलावर वहां से भाग कर मेरे घर गये। जहां मेरे पति रामकृष्णा गोप को मार कर घायल कर दिया। घायलावस्था में तीनों को आसपास के ग्रामीणों ने रेफरल अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज चल रहा है।

Tags:    

Similar News