Madhya Pradesh News : देवी मां को खुश करने के लिए भक्त ने शरीर पर बोए जवारे, नवरात्रि पर जीभ काटकर मंदिर में चढ़ाई

Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश के रीवा शहर में एक भक्त ने ना सिर्फ अपने शरीर पर जवारे बो लिए बल्कि मां को जीभ काटकर अर्पण कर दी...

Update: 2022-10-05 05:27 GMT

Madhya Pradesh News : देवी मां को खुश करने के लिए भक्त ने शरीर पर बोए जवारे, नवरात्रि पर जीभ काटकर मंदिर में चढ़ाई

Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश के भोपाल के रीवा जिले में नवरात्रि पर आस्था का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया है। रीवा शहर में एक भक्त ने ना सिर्फ अपने शरीर पर जवारे बो लिए बल्कि मां को जीभ काटकर अर्पण कर दी। भक्त का दावा हैं कि देवी मां ने सपने में आकर आदेश दिया था। वे उसी का पालन कर रहे हैं।

9 दिन से भक्तों ने ना कुछ खाया, ना पिया

भक्त ने मुख्यालय में एक देवी भक्त ने ना सिर्फ अपने सीने पर जवारे बोए, बल्कि मां को जीभ काटकर अर्पण कर दी। मंदिर में मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। 9 दिन तक इस शख्स ने कुछ भी नहीं खाया। सिर्फ 3 चम्मच पंचामृत ही पिया है।

सब्जी व्यवसाई है विनोद कुमार साहू 

रीवा के गुढ़ मार्ग अंतर्गत चिरहुला मंदिर के पास काली मंदिर है। 40 वर्षीय विनोद कुमार साहू यहीं रहते हैं। पेशे से वे सब्जी व्यवसाई हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले 25 वर्षों से माता की भक्ति कर रहे हैं। हर वर्ष नवदुर्गा में उपवास भी रखते हैं।

शर्ट पर बोए जवारे के बीज 

नवरात्र के पहले दिन अपने आकार की शर्ट तैयार कर शरीर पर लपेटा। इस पर मिट्टी डालते हुए जवारे के बीज बो दिए। दूसरे दिन दाने अंकुरित हो गए। तीसरे दिन पौधे आना शुरू हुए। फिर चौथे, 5वें और 6वें दिन जवारे ने हरियाली का रूप ले लिया।

अपनी जीभ काटकर देवी मां को चढ़ाई 

जिसके बाद सप्तमी के दिन मां ने सपने में आकर अंग दान का आदेश दिया। इसके बाद उसी दिन माता को जीभ चढ़ा दी। भक्त ने दावा किया कि जिस तरह मां सपने में आदेश दे रही है। उसी के आज्ञा का पालन कर रहे हैं।

जीभ चढ़ाने के बाद खाया पान का पत्ता

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भक्त विनोद कुमार साहू के अनुसार 1 श्रद्धालु ने जीभ पकड़कर ब्लेड से ऊपरी हिस्सा काट कर पान में मां को चढ़ा दिया। जीभ कटने के बाद खून की धारा निकलने लगी। मां के आदेश के बाद पान का एक पत्ता खाया।

Tags:    

Similar News