Maharashtra News :गणपति की प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने वाला वीडियो वायरल, मंदिर में उमड़ी भारी भीड़

Maharashtra News : महाराष्ट्र के सोलापुर के कुंभारी होटगी रोड स्थित गणेश मंदिर में भगवान गणेश की आंखों से आंसू निकलने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, भक्त कह रहे हैं कि यह एक दिव्य चमत्कार है....

Update: 2022-08-26 12:04 GMT

Maharashtra News : गणपति की आंखों से निकला आंसू, मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Maharashtra News : महाराष्ट्र में गणेश उत्सव शुरू होने में महज कुछ दिन ही बचे हैं। राज्य में इस को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच महाराष्ट्र के सोलापुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोलापुर के कुंभारी होटगी रोड स्थित गणेश मंदिर में भगवान गणेश की आंखों से आंसू आने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि यह एक दिव्य चमत्कार है, इस भावना को ध्यान में रखते हुए यहां भक्त बड़ी संख्या में उमड़ पड़ी हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

गणेश की प्रतिमा से निकलने वाले आंसुओं को भक्त श्रद्धा के तौर पर देखते हुए कह रहे हैं, आज तक आपने इंसानों को रोते हुए देखा होगा लेकिन क्या होगा अगर किसी ने आप से कहा कि भगवान की आंखों से आंसू बहते हैं तो शायद आप विश्वास नहीं करेंगे, अगर विश्वास करना हो तो सोलापुर के कुंभारी होटगी रोड स्थित गणेश मंदिर में भगवान गणेश की आंखों में आंसू आने वाला वीडियो देखिये, हमारे भगवान रो रहे हैं। यह वीडियो आग की तरह देशभर में फैल गया है। देखते ही देखते यह वीडियो कई लोगों तक पहुंच गया और मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

भक्तों की सुविधा के लिए बनाया गया छोटा सा मंडप

बता दें कि सड़क के किनारे मंदिर होने की वजह से दर्शन करने वाले श्रद्धालु अब रुकने लगे हैं। अब भक्तों की सुविधा के लिए यहां एक छोटा सा मंडप बनाया गया है। प्रसाद की भी व्यवस्था कर दी गई है। भगवान गणेश की आंखों से आने वाले इन आंसुओं को लोग दिव्य चमत्कार मानते हैं लेकिन यह एक अंधविश्वास है और लोगों को इस पर विश्वास नहीं करना चाहिए।

अंधविश्वास उन्मूलन समिति ने व्यक्त की अपनी राय

गणपति के स्टेच्यू से आंसू निकलने वाले मामले पर अंधविश्वास उन्मूलन समिति ने अपनी राय व्यक्त की है। अगर भगवान की आंखों से पानी आता हुआ भी नजर आता है तो हमें इसके पीछे के वैज्ञानिक कारण की भी जांच करनी चाहिए। ईश्वर में आस्था हो तो भी अंधविश्वास नहीं होना चाहिए। यशवंत फड़तारे का कहना है कि प्रार्थना है कि ज्ञान के देवता गणराय लोगों को सद्बुद्धि दें।

गणपति की आंखों से आंसू कल से ही है जारी

वहीं महेश खसगे ने कहा कि सोलापुर शहर में किसी भी खतरे को आने से रोकने के लिए, सोलापुर के ग्राम देवता सिद्धेश्वर महाराज ने लगभग बारह सौ साल पहले शहर के चारों तरफ अष्टविनायकों की स्थापना की थी। कल पूजा करते समय पुजारियों ने भगवान की आंखों में आंसू देखे। ये आंसू कल से जारी हैं। मैं चतुर्थी पर गणपति के दर्शन करता था। एक जागृत मंदिर होने के नाते, मेरा मानना है कि इस स्थान पर मानी हुई मन्नतें पूरी होती हैं। मुझे बताया गया कि कल से भगवान की आंखों में आंसू हैं। मैं आज आने के बाद भी भगवान की आंखों से पानी की तस्वीर देख रहा था।

Tags:    

Similar News