रेप के आरोपी नित्यानंद ने बनाया अपना 'देश' व रिजर्व बैंक, गणेश चतुर्थी के दिन जारी करेगा करेंसी

रेप का भगोड़ा आरोपी स्वयं घोषित धर्म गुरु नित्यानंद ने एक आइलैंड खरीद कर उसे अपना देश घोषित कर दिया है और अब वह अलग रिजर्व बैंक स्थापित करेगा व अलग करेंसी लाएगा...

Update: 2020-08-20 02:51 GMT

जनज्वार। रेप का आरोपी नित्यानंद इन दिनों अपना 'देश' और अपने रिजर्व बैंक को लेकर चर्चा में है। वह अपने 'देश' कैलासा को लेकर चर्चा में है और अब उसने खुद का रिजर्व बैंक बना लिया है, जिसका नाम बैंक ऑफ  कैलासा रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दिन इसका कामकाज शुरू होगा और उसके रिजर्व बैंक ऑफ कैलासा की करेंसी की उसी दिन घोषणा की जाएगी।

नित्यानंद स्वघोषित धर्मगुरु है, जिस पर अपनी साध्वियों का यौन शोषण करने का आरोप है। उसका इस संबंध में वीडियो भी वायरल हो चुका है। रेप आरोपी नित्यानंद भगोड़ा भी है।

हाल में उसने अपने वीडियो में यह बताया है कि उसका अपने 'देश' कैलासा के लिए बैंक ऑफ कैलासा की इकोनाॅमिक पाॅलिसी पूरी तरह तैयार है। वीडियो में वह कहता है कि गणपति की कृपा से हम जल्द ही रिजर्व बैंक ऑफ कैलासा से जुड़ी सारी डिटेल्स साझा करेंगे। यह पूरी तरह तैयार है। उसने यह भी कहा है कि हमने एक देश के साथ एमओयू साइन किया है और जो रिजर्व बैंक ऑफ कैलासा को होस्ट करने के लिए तैयार है।

नित्यानंद ने खरीदा है एक आइलैंड जिसे वह अपना देश बोलता है

रेप का आरोपी फरार नित्यानंद ने दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर में एक आइलैंड खरीदा है, जिसे उसने आजाद देश घोषित किया है और इसे उसने कैलासा नाम दिया है। उसे वह हिंदू राष्ट्र बताता है, इसी के लिए वह रिजर्व बैंक की स्थापना कर रहा है। यह आइलैंड त्रिनिदाद व टोबैगो देशों के पास स्थित है। उसकी वेबसाइट के अनुसार, इसमें किसी देश की तरह तमाम अहम पद हैं। जैसे प्रधानमंत्री, कैबिनेट मंत्री, सेना प्रमुख व अन्य।

उसने अपने एक अनुयायी मा को कैलासा का प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। वेबसाइट पर संविधान व सरकारी ढांचे का उल्लेख है। उसने अलग झंडा भी बनाया है और राष्ट्रीय फूल, पशु, राष्ट्रीय पक्षी, राष्ट्रीय पेड़ भी घोषित किया है। उसके अनुसार, जो इस देश का नागरिक बनना चाहता है वह डोनोशन देकर आ सकता है।

नित्यानंद पिछली 50 सुनवाइयों से अदलात में गैर हाजिर रह रहा है।

Tags:    

Similar News