Blind Faith in MP: काला जादू के शक में विधवा महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

झूठे अंधविश्वास के चलते कई लोग रात में महिला के घर में घुस गए और पहले उसे खूब गालियां दी...इसके बाद दरिंदों ने महिला के शरीर से सारे कपड़े उतार दिए और मानवता की सारी हदें पार कर दी...

Update: 2021-10-09 09:24 GMT

10 से 12 साल के 6 बच्चों ने देखा पोर्न वीडियो, 8 वर्षीय 2 बच्चियों से किया गैंगरेप

Blind Faith, मध्य प्रदेश: 21वीं सदी के आधुनिक समाज में भी अंधविश्वास की जड़े बहुत मजबूत है। तंत्र-मंत्र और जादू-टोना के चक्कर में कई निर्दोष जिंदगियां हर साल तबाह हो जाती है। अंधविश्वास की एक ऐसी ही घटना मध्य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य धार जिले से आई है। यहां के मंडवा गांव में एक विधवा महिला के काला जादू करने के शक में कथित तौर पर नग्न कर पीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पहले गाली-गलौज फिर निर्वस्त्र कर पीटा

घटना मंगलवार, 5 अक्टूबर का है। बताया जा रहा है कि धार जिले की मांडवी गांव में 45 वर्ष की महिला पर काला जादू करने का शक था। आरोपी रिश्तेदारों को लगता था कि महिला जादू-टोना जानती है। जिसके चलते ही उनके परिवार की एक महिला की तबीयत ठीक नहीं हो रही है। झूठे अंधविश्वास के चलते कई लोग रात में महिला के घर में घुस गए और पहले उसे खूब गालियां दी। इसके बाद दरिंदों ने महिला के शरीर से सारे कपड़े उतार दिए और मानवता की सारी हदें पार कर दी। भीड़ के बीच महिला को निर्वस्त्र कर कई लोगों के सामने उसकी पिटाई की गई। भीड़ के बीच पीड़ित महिला लोगों से छोड़ने की गुहार करती रही लेकिन दरिंदों ने जरा भी इंसानियत नहीं दिखाई।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई

इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस ने घटना को संज्ञान में लेते हुए शर्मनाक घटना में शामिल चार में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल चौथे रिश्तेदार की तलाश जारी है। मामले को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना धार जिले के मांडवी गांव की है, जो 5 अक्तूबर को हुई थी। पुलिस ने सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद 7 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित महिला पर काला जादू करके बीमार करने का आरोप लगाया था।

आरोपियों पर केस दर्ज

धार जिले के एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है। महिला को निर्वस्त्र कर मारपीट की गई है। शिकायत के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।  पुलिस ने इस शर्मनाक घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धारा 307 (हत्या का प्रयास), 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल प्रयोग) और आईपीसी के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।


Tags:    

Similar News