झारखंड में काला जादू करने के संदेह में महिला की पीट-पीट कर हत्या

महिला का पति मुंबई में मजदूरी करता है। एक व्यक्ति के बेटे की मौत के बाद लोगों को महिला पर संदेह था कि उसने काला जादू किया है...

Update: 2020-08-17 14:03 GMT

रांची। झारखंड के गिरिडीह जिले में काला जादू करने के संदेह में एक महिला की सोमवार को पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, गिरिडीह जिले के गावा गांव की रहने वाली 30 वर्षीया गीता देवी को स्थानीय ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला। मुंशी महतो ने 10-15 लोगों के साथ मिलकर गीता देवी के घर को घेर लिया, उसे घसीटकर बाहर निकाला और फिर रॉड से उस पर बेरहमी से हमला किया।

मौके पर ही गीता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मुंशी महतो के बेटे की 13 दिन पहले मौत हो गई थी और उसके परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि गीता देवी के काले जादू के कारण मौत हुई।

गीता के दो बेटे और दो बेटियां हैं। उसका पति मुंबई में एक मजदूर के रूप में काम करता है। जब घटना हुई, गीता की बेटियों में से एक बेटी और उसकी सास घर पर थीं, लेकिन वे उसे बचा नहीं सकीं।

Tags:    

Similar News