ये डायन है जलाकर मार दो...बिहार के गया में पगलाई भीड़ ने महिला को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया

Gaya News: बिहार के गया (Gaya) से रोंगटे खड़े कर देने वाला सामने आया है। यहां के डुमरिया प्रखंड के मैगरा थानाक्षेत्र में पचमह गांव के लोगों ने एक महिला को जिंदा जला दिया। इसके बाद सभी ग्रामीणों ने मिलकर उसके घर को भी आग के हवाले कर दिया...

Update: 2022-11-06 03:38 GMT

Gaya News: बिहार के गया (Gaya) से रोंगटे खड़े कर देने वाला सामने आया है। यहां के डुमरिया प्रखंड के मैगरा थानाक्षेत्र में पचमह गांव के लोगों ने एक महिला को जिंदा जला दिया। इसके बाद सभी ग्रामीणों ने मिलकर उसके घर को भी आग के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है है कि महिला डायन थी, जिसे पेट्रोल छिड़ककर जला दिया है।

इस खौफनाक घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रण में लेना चाहा लोकिन आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव के बाद पुलिस पैदल ही जान बचाकर भागी। बाद में कई थानों का फोर्स मौके पर पहुँचा। पुलिस जैसे ही यहां से जान बचाकर भागी वैसे ही लोगों ने महिला पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। 

पेट्रोल छिड़ककर जलाए जाने के बाद महिला की दर्दनाक मौत हो गई। उसकी पहचान 40 वर्षीय हेमंती देवी पति अर्जुन दास के रूप में हुई है। महिला के पति ने बताया कि, गांव के ही रहने वाले चंद्रदेव भुइयां के बेटे की एक महीने पहले मौत हो गई थी। उसी मामले में लोगों ने उसकी पत्नी पर डायन होने का आरोप लगाया था। बीच में पंचायत बिठाकर हल निकालने की कोशिश की गई, लेकिन बात कुछ बन नहीं सकी।

इसके बाद आज फिर दोनों पक्ष के लोगों ने झारखंड के रहने वाले एक ओझा को बुलाया था। पंचायत के लिए चंद्रदेव भुइयां की तरफ से झारखंड के नौडीहा क्षेत्र के ओझा मुन्ना भगत को बुलाया गया था। मुन्ना भगत के इसारे पर महिला को डायन बताते हुए सजा-ए-मौत का फरमान सुनाया गया। जिसके बाद सबी मौजूद लोग महिला पर टूट पड़े। 

हालांकि इस, दौरान महिला के परिवार वालों ने किसी तरह छुपकर अपनी जान बचाने का प्रयास किया। लेकिन आक्रोशित भीड़ छत के रास्ते महिला के घर में घुस गई और महिला को बाल पकड़कर मारते हुए बाहर घसीट लाई। जब महिला अधमरी होकर बेहोश हो गई तो लोगों ने उसको घर के कपड़ों से ढ़ककर उसपर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। 

इस घटना में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। बवाल के मद्देनजर घटना स्थल पर कई थानों का फोर्स तैनात किया गया है। 

इस पूरे मामले में डीएसपी इमामगंज मनोज राम ने बताया कि थानाक्षेत्र मैगरा के पचमह गांव में एक महिला को डायन बताकर जिंदा जला देने की सूचना मिली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची। गांव के कुछ लोगों द्वारा महिला के साथ मॉब लिंचिंग भी की गई। मामले की जांच की जा रही है।   

Tags:    

Similar News