Aaj Ka Sone Ka Bhav 26 October 2022 : सोना हुआ 543 रुपए सस्ता, चांदी में आई 2,121 रुपए की बड़ी गिरावट, जानिए क्या है आज का ताजा भाव

Aaj Ka Sone Ka Bhav, Gold-Silver Rate Today, 26 October 2022 : भारतीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने-चांदी के भावों में गिरावट दर्ज की गई है, 10 ग्राम सोना सस्ता होकर 51,625 रुपए का हो गया है, वहीं एक किलो चांदी के रेट भी कम हो गए हैं और अब यह 59,725 रुपये में बिक रही है...

Update: 2022-10-26 01:30 GMT

Aaj Ka Sone Ka Bhav, Gold-Silver Rate Today, 26 October 2022 : सोना हुआ 543 रुपए सस्ता, चांदी में आई 2,121 रुपए की बड़ी गिरावट, जानिए क्या है आज का ताजा भाव

Aaj Ka Sone Ka Bhav, Gold-Silver Rate Today, 26 October 2022 : त्योहारों का सीजन चल रहा है। सभी अब सोने-चांदी की खरीददारी कर रहे हैं। अगर आप सोना या चांदी (Gold-Silver) खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, भारतीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने-चांदी के भावों में गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि 10 ग्राम सोना सस्ता होकर 51,625 रुपए का हो गया है। वहीं एक किलो चांदी के रेट भी कम हो गए हैं और अब यह 59,725 रुपये में बिक रही है। बता दें कि एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी है।

जानिए क्या है 10 ग्राम सोने का भाव

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने के भावों में 543 रुपये की गिरावट देखी गई है। भारतीय बाजार में अब गिरावट के साथ अब प्रति 10 ग्राम के सोने का भाव 51,625 रुपये दर्ज किया गया है। बता दें कि पिछले कारोबारी सत्र में पीली धातु 52,168 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

जानिए क्या है चांदी का भाव

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सोने की तरह चांदी भी के भावों में भी 2,121 रुपए की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय बाजार में अब गिरावट के बाद चांदी का भाव 59,725 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। बता दें कि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 61,846 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

ऐसे जाने सोने-चांदी का भाव

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आप सोने-चांदी के भाव को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप सोने-चांदी के लेटेस्ट भाव चेक कर सकते हैं।

ऐसे कर सकते हैं सोने की शुद्धता की जांच

बता दें कि आप घर बैठे बीआईएस केयर ऐप (BIS Care App) के जरिए सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। अगर सोने का लाइसेंस नंबर, हॉलमार्क या रजिस्ट्रेशन नंबर गलत है तो आप इसकी शिकायत सीधे सरकार को कर सकते हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद इस मामले में क्या कार्रवाई हुई इसकी जानकारी भी आपको मिलती रहेगी।

गोल्ड रिजर्व के मूल्य में भी गिरावट

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 30 सितंबर को खत्म हुए सप्ताह में गोल्ड रिजर्व का मूल्य 28.1 करोड़ डॉलर घटकर 37.605 अरब डॉलर रह गया है। इससे पहले 23 सितंबर को खत्म हुए सप्ताह में सोने का भंडार 37.886 अरब डॉलर पर था।

Tags:    

Similar News