बिल गेट्स को पछाड़ एलन मस्क बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर, कंपनी के शेयरों में जबर्दस्त उछाल

इसी साल जनवरी में एलन मस्क दुनिया के 35वें धनी व्यक्ति थे, लेकिन इस साल उनकी कंपनी के शेयर में तेज वृद्धि होने के कारण वे धनिकों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस साल उनके शेयर में अबतक पौने सात गुणा की वृद्धि दर्ज की गई है।

Update: 2020-11-24 06:06 GMT

जनज्वार। टेस्ला मोटर के मालिक एलन मस्क दुनिया के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने माइक्रोसाॅफ्ट के पूर्व चीफ बिल गेट्स को पीछे छोड़ कर यह स्थान हासिल किया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, 23 नवंबर को मस्क की संपत्ति में 7.2 बिलियन का इजाफा हुआ जिससे वे दुनिया के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति बन गए।

एलन मस्क (Elon Musk) की संपत्ति इस वक्त 127.9 बिलियन डाॅलर हो गई है। दुनिया के 500 रईसों में एलन मस्क की संपत्ति इस वर्ष सबसे अधिक बढी। इस साल उनकी संपत्ति में 100.3 बिलियन डाॅलर की रिकार्ड बढत दर्ज की गई।

इसी साल जनवरी में एलन मस्क दुनिया के 35वें धनी व्यक्ति थे, लेकिन इस साल उनकी कंपनी के शेयर में तेज वृद्धि होने के कारण वे धनिकों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस साल उनके शेयर में अबतक पौने सात गुणा की वृद्धि दर्ज की गई है।

एलन मस्क एक टेक्नोक्रेट एंटरप्रेन्योर हैं और उन्हें अपने कारोबार में खुद के टेक्नोक्रेट होने का जबरदस्त लाभ मिलता है। सोमवार को इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी का मार्केट कैप 500 बिलियन डाॅलर पहुंच गया।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब बिल गेट्स अमीरों की सूची में दूसरे पायदान से नीचे गए हैं। 2017 में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजस ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए अमीरों की सूची में पहला स्थान बना लिया। उसके बाद गेट्स दूसरे नंबर पर आ गए।

बिल गेट्स की मौजूदा संपत्ति 127.7 बिलियन डाॅलर की है। उन्होंने 2006 में बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन नामक स्वयंसेवी संस्था की स्थापना की और उसमें अपनी 27 बिलियन डाॅलर की संपत्ति जन कल्याण के कार्याें के लिए दान किया।

इस साल जेफ बेजोस, मुकेश अंबानी, मार्क जुकरबर्ग जैसे रईसों की संपत्ति भी खूब बढी है। ब्लूमबर्ग इंडेक्स के अनुसार, इस साल इस सूची के सभी रईसों ने सामूहिक रूप से 23 प्रतिशत या 1.3 ट्रिलियन डाॅलर की संपत्ति जोड़ी है।

Tags:    

Similar News