Petrol-Petrol, Diesel Price Today: साल के पहले दिन भी पेट्रोल डीजल का दाम स्थिर, उपभोक्ताओं को नहीं मिली कोई राहत, देखें रेट

Petrol Ka Dam: आज साल के पहले दिन भी पेट्रोल डीजल का दाम स्थिर है। पेट्रोल डीजल महंगे होने से उपभोक्ताओं को दिक्कत हो रही है।

Update: 2022-01-01 03:54 GMT

Petrol-Petrol, Diesel Price Today: आज भी नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, देखें रेट

petrol ka dam : आज पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बढ़ोत्तरी दर्ज नहीं की गई है। दिल्ली में आज जहां पेट्रोल का दाम (Petrol Ka Dam) 95.41 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर बना रहा| वहीं डीजल का दाम 86.67 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है। बता दें कि लंबे समय से पेट्रोल के दामों में स्थिरता देखने को मिल रही थी जिसके बाद दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया था। दिल्ली सरकार ने पेट्रोल पर वैट को 30 फीसदी से घटाकर 19.40 फीसदी कर दिया था। वैट में कटौती के बाद से राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 8 रुपए सस्ता हो गया था। बता दें कि 1 दिसंबर से ही पेट्रोल का दाम और डीजल का दाम स्थिर बना हुआ है। इसके साथ ही अन्य महानगरों में भी पेट्रोल का दाम और डीजल का दाम स्थिर है।

इन राज्यों में हुई थी वैट में कटौती

पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी हटाने के बाद स्थानीय वेट कम करने वाले राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सूची बताएं तो इनमें कर्नाटक, पुदुचेरी, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा, असम, सिक्किम, बिहार, मध्य प्रदेश, गोवा, गुजरात, दादरा एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और दिल्ली शामिल है।

चार महानगरों में ईंधन का दाम

  • दिल्ली में अब 1 लीटर पेट्रोल का दाम 94.41 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है। वहीं 1 लीटर डीजल का दाम 86.67 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है।
  • कोलकाता में अब 1 लीटर पेट्रोल का दाम 104.67 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है। वहीं 1 लीटर डीजल 89.79 रुपए पर स्थिर है।
  • मुंबई में अब 1 लीटर पेट्रोल का दाम 109.98 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है। वहीं 1 लीटर डीजल का दाम 94.14 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है।
  • चेन्नई में अब 1 लीटर पेट्रोल का दाम 101.51 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है। वहीं 1 लीटर डीजल का दाम 91.53 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है।

हर रोज अपडेट होती है पेट्रोल डीजल की कीमत

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

SMS से जाने अपने शहर में पेट्रोल डीजल का दाम

पेट्रोल डीजल के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं। ऐसे में आप सिर्फ एक एसएमएस (SMS) के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।

Tags:    

Similar News