Petrol-Petrol, Diesel Price Today: पेट्रोल डीजल के दामों में नहीं हुई कोई बढ़ोतरी, जानिए आज के लेटेस्ट रेट

Petrol Ka Dam : पेट्रोल डीजल के दामों में आज बदलाव नहीं आया है| आज ईंधनों के दामों में बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई है।

Update: 2022-06-25 02:00 GMT

Petrol Ka Dam: पेट्रोल डीजल के दाम आज भी स्थिर, उपभोक्ताओं के मंथली बजट पर हो रहा है असर

Petrol Ka Dam : आज पेट्रोल डीजल के दामों में स्थिरता बनी हुई है। आज ईंधनों के दामों में कोई बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई है। पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर लोगों को कुछ राहत मिली थी। इसके पीछे केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल पर घटाई गई एक्साइज ड्यूटी है। बता दें कि बीते शनिवार यानी 21 मई को केंद्र की मोदी सरकार ने वाहन ईंधन यानी पेट्रोल डीजल का दाम कम कर आम आदमी को राहत दी थी। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी कम कर दी गई थी। इसके बाद पेट्रोल 9.50 रुपए और डीजल 7 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया है। बता दें, अब देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 96.72 रुपए प्रति लीटर है। वहीं डीजल का दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर है।

कुछ राज्यों ने भी वैट घटाने का किया ऐलान

बता दें कि केंद्र सरकार के फैसले के बाद कुछ राज्यों ने भी पेट्रोल डीजल पर वैट घटाया है। इसमें से राजस्थान में पेट्रोल पर वैट 2.48 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर वैट 1.16 रुपए प्रति लीटर घटाया गया है। वहीं केरल सरकार एक्साइज ड्यूटी कम केंद्र सरकार के एक्साइज ड्यूटी में कमी करने के बाद केरल ने भी वैट घटाया है। यहां पेट्रोल पर वैट में 2.41 रुपए और डीजल पर 1.36 रूपए प्रति लीटर की कटौती की गई।

इस राज्यों में पेट्रोल का दाम 100 के पार

बता दें कि दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू- कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का दाम 100 से ऊपर रुपए चल रहा है| बता दें कि मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक बनी हुई है|

चार महानगरों में ईंधन का दाम

  • दिल्ली में अब 1 लीटर पेट्रोल का दाम 96.72 रुपए प्रति लीटर है। वहीं 1 लीटर डीजल का दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर है।
  • कोलकाता में अब 1 लीटर पेट्रोल का दाम 106.3 रुपए प्रति लीटर है। वहीं 1 लीटर डीजल 92.76 रुपए है।
  • मुंबई में अब 1 लीटर पेट्रोल का दाम 111.35 रुपए प्रति लीटर है। वहीं 1 लीटर डीजल का दाम 97.28 रुपए प्रति लीटर है।
  • चेन्नई में अब 1 लीटर पेट्रोल का दाम 110.85 रुपए प्रति लीटर है। वहीं 1 लीटर डीजल का दाम 92.96 रुपए प्रति लीटर है।

कीमत तय करने का ये है आधार

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें कई बार डॉलर की रेट से प्रभावित होती हैं| अगर डॉलर महंगा होता है तो क्रूड खरीदना ज्यादा महंगा पड़ेगा और इससे पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ती है| इसी आधार पर देश में रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा की जाती है और बाद में इसके नए सिरे से रेट तय किए जाते हैं| बता दें कि यह काम देश में पेट्रोलियम कंपनियां करती हैं|

पेट्रोल में टैक्स का कितना हिस्सा

बात दें कि बाजार में बिकने वाले पेट्रोल व डीजल के जितने लोग पैसे देते हैं, उसका आधे से ज्यादा हिस्सा केंद्र सरकार और राज्यों का टैक्स के रूप में होता है| अनुमान लगाया जाता है कि 55.5 प्रतिशत टैक्स पेट्रोल पर और 47.3 प्रतिशत टैक्स डीजल पर लोगों से लिया जाता है|

हर रोज अपडेट की जाती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

SMS से जाने अपने शहर में पेट्रोल डीजल का दाम

पेट्रोल डीजल के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं। ऐसे में आप सिर्फ एक एसएमएस (SMS) के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑइल के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा और आपको पेट्रोल डीजल की कीमत पता चल जाएगी|

Tags:    

Similar News