Petrol Ka Dam: पेट्रोल-डीजल के बाद अब रसोई गैस पर भी बढ़ेगी महंगाई की मार,हालात नहीं सुधरे तो और चौपट होगी अर्थव्यवस्था

Petrol Ka Dam: हर दिन पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम का क्रम कब थमेगा लोगों को इसका अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है। बढ़ती कीमत का हाल यह है कि दिल्ली में पेट्रोल का दाम 108.64 रुपये जबकि डीजल का दाम 97.37 रुपये प्रति लीटर है। Petrol Ka Dam । Petrol Diesel Ka Dam । Fuel Rate Today। Aaj Petrol Diesel Ka Dam Kitna Hai । Petrol Diesel price Today

Update: 2021-10-29 19:23 GMT

Petrol-Petrol, Diesel Price Today: पेट्रोल डीजल के दामों में 10 दिनों में 9 बार हुई बढ़ोतरी, जानिए कितना महंगा हुआ ईंधन

Petrol Ka Dam: हर दिन पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम का क्रम कब थमेगा लोगों को इसका अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है। बढ़ती कीमत का हाल यह है कि दिल्ली में पेट्रोल का दाम 108.64 रुपये जबकि डीजल का दाम 97.37 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 114.47 रुपये व डीजल की कीमत 105.49 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। इसके बाद अब महंगाई का मार रसोई गैस सिलेंडर पर भी बढ़ता जा रहा है। जल्द ही इसके और दाम बढ़ने के आसार हैं।

हर दिन ईंधन तेल की बढ़ती कीमत का असर 30 अक्टूबर दिन शनिवार को भी देखने को मिला। एक दिन पूर्व डीजल के दाम 35 से 37 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दामों में 24 से 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई। उधर दिल्ली में पेट्रोल का दाम 108.64 रुपये जबकि डीजल का दाम 97.37 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 114.47 रुपये व डीजल की कीमत 105.49 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 109.02 रुपये जबकि डीजल का दाम 100.49 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 105.43 रुपये लीटर है तो डीजल 101.59 रुपये लीटर है। कई राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके हैं। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं।

ं इस हफ्ते सोमवार-मंगलवार को कीमतों में स्थिरता रहने के बाद बुधवार से लगातार दाम बढ़े हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां 28 सितंबर से पेट्रोल कीमतों में बढ़ोतरी कर रही हैं। उसके बाद से 24 बार में पेट्रोल के दाम 7.45 रुपये प्रति लीटर बढ़े हैं, वहीं 24 सितंबर से 25 बार में डीजल के दाम 8.75 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सितंबर से लेकर अब तक करीब 17 प्रतिशत तक महंगा हुआ है। सितम्बर में 73.13 डॉलर प्रति बैरल की औसत रेट से कच्चा तेल का आयात हुआ था। जबकि इस हफ्ते की शुरुआत तक ही ब्रेंट क्रूड फ्यूचर की कीमत 86.43 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई।

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और केंद्र-राज्य सरकारों की ओर से ऊंचा टैक्स लगाने के चलते जो कुल मिला-जुलाकर जनता पर तेल का बोझ बढ़ रहा है। जिसके चलते यह कीमत अब लोगों के बजट से बाहर हो चला है। जानकारों का कहना है कि भारत में टैक्स काफी ज्यादा है। पेट्रोल पर 54 फीसदी तक टैक्स लगता है। जबकि डीजल पर टैक्स 48 फीसदी है। सरकार को टैक्स कम करने की जरूरत है। अगर सरकार पेट्रोल-डीजल पर टैक्स नहीं घटाती है तो इससे अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा। ईंधन की उंची कीमत के कारण बाजार पर तेजी से व्यापक असर पड़ेगा।

प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत

शहर डीजल पेट्रोल

दिल्ली 97.37 108.64

मुंबई 105.49 114.47

कोलकाता 100.49 109.02

चेन्नई 101.59 105.43

(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।)

रसोई गैस की अब देगी ग्राहकों को महंगाई का झटका

इंधन तेल व सीएनजी के बाद अब रसोई गैस एक माह के अंदर दूसरी बार बढ़ने के आसार हैं। जनकारों का मानना है कि एलपीजी पर लागत मूल्य से अधिक भार एक सौ रूपये तक पहुंच गया है। ऐसे में इसकी कीमत बढ़ना तय माना जा रहा है।हालांकि बढ़ोतरी कितनी होगी इसका सही अनुमान लगााना अभी मुश्किल है। पूर्व में 6 अक्टूबर को रसोई गैस के दाम 15 रूपये बढ़े थे। जुलाई से 14ण्2 किलोग्राम के सिलेंडर का दाम 90 रूपये तक बढ़ गया है। माना जा रहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र की पेटोलियम विपणन कंपनियों को खुदरा दाम लागत के अनुरूप् करने की अनुमति नहीं दी गई है।इसके अलावा एक सौ रूपये के अंतर को पाटने के लिए अभी तक सरकार की ओर से कोई सब्सिडी भी नहीं दी गई है।ऐसे में अंतरराष्टीय स्तर पर कीमतों में बढ़ोतरी के कारण कंपनियों को रसोई गैस के घाटे का एक सौ रूपये का अंतर समाप्त करना जरूरी हो गया है। जिसके चलते जल्द ही अब महंगाई की और हमारे कीचन को भुगतना पड़ेगा।़

दिल्ली में ऐसे बढ़ता गया पेट्रोल का दाम

Oct 29, 2021:108.64 ₹/L

Oct 28, 2021:108.29 ₹/L

Oct 27, 2021:107.94 ₹/L

Oct 26, 2021:107.59 ₹/L

Oct 25, 2021:107.59 ₹/L

Oct 24, 2021:107.59 ₹/L

Oct 23, 2021:107.24 ₹/L

Oct 22, 2021:106.89 ₹/L

Oct 21, 2021: 106.54 ₹/L

Oct 20, 2021:106.19 ₹/L

Oct 19, 2021:105.84 ₹/L

Oct 18, 2021:105.84 ₹/L

Oct 17, 2021:105.84 ₹/L

Oct 16, 2021:105.49 ₹/L

Oct 15, 2021:105.14 ₹/L

दिल्ली में ऐसे बढ़ता गया डीजल का दाम

Oct 29, 2021:97.37 ₹/L

Oct 28, 2021:97.02 ₹/L

Oct 27, 2021:96.67 ₹/L

Oct 27, 2021:96.67 ₹/L

Oct 26, 2021:96.32 ₹/L

Oct 25, 2021:96.32 ₹/L

Oct 24, 2021:96.32 ₹/L

Oct 23, 2021:95.97 ₹/L

Oct 22, 2021:95.62 ₹/L

Oct 21, 2021:95.27 ₹/L

Oct 20, 2021:94.92 ₹/L

Oct 19, 2021:94.57 ₹/L

Oct 18, 2021:94.57 ₹/L

Oct 17, 2021:94.57 ₹/L

Oct 16, 2021:/94.22 ₹/L

Oct 15, 2021:93.87 ₹/L

हर रोज अपडेट होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

SMS से जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं। ऐसे में आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।

Tags:    

Similar News