Petrol Ka Dam: पेट्रोल-डीजल में लगी महंगाई की आग पर सरकार कह रही बोतल बंद पानी से है अभी सस्ता

Petrol Ka Dam: पेट्रोल-डीजल की कीमत से आम आदमी बेहाल है। आमतौर पर देशभर के अधिकांश शहरों में एक सौ रूपये लीटर ये ईंधन खरीदने को लोग मजबूर हैं।

Update: 2021-10-12 18:51 GMT

पेट्रोल डीजल के दाम आज भी स्थिर

Petrol Ka Dam: पेट्रोल-डीजल की कीमत से आम आदमी बेहाल है। आमतौर पर देशभर के अधिकांश शहरों में एक सौ रूपये लीटर ये ईंधन खरीदने को लोग मजबूर हैं। इसके बाद भी विभिन्न राज्यों से लेकर केंद्र तक की सरकार के तरफ से कोई राहत के उपाय नजर नहीं आ रहे। महंगाई की लगी आग के बीच केंद्र सरकार के एक मंत्री के तरफ से दिए गए बयान में कहा गया कि पेट्रोल-डीजल की कीमत अब भी बोतल बंद पानी से कम है।

कच्चे तेल की तेजी से बढ़ती कीमतों ने देश में ईंधन तेल के दामों को ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। जिसका असर 13 अक्टूबर दिन बुधवार को भी बरकरार रहा। हालांकि एक दिन पूर्व लगातार बढ़ते दामों में मंगलवार यानी 12 अक्टूबर, 2021 को आखिरकार राहत मिली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने ईंधन तेल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की।.पिछले सात दिनों से पेट्रोल-डीजल लगातार महंगे हुए हैं। सोमवार को पेट्रोल 30 पैसे तक महंगा हुआ था, वहीं डीजल दाम 35 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ा था। बता दें कि इस महीने के पहले 12 दिनों में ही पेट्रोल 2.80 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3.30 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में उच्चतम स्तर पर कच्चे तेल के भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में इन दिनों जबरदस्त तेजी है। एक ओर कच्चे तेल की मांग बढ़़ती जा रही है। दूसरी ओर इसकी सप्लाई का सही इंतजाम नहीं है। इसी वजह से कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में बाजार डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें करीब ढ़ाई फीसदी चढ़ गई। नवंबर 2014 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जबकि अमेरिकी क्रूड का दाम 80 डॉलर प्रति बैरल के पार गया। हालांकि कारोबार की समाप्ति तक यह टिका नहीं रहा और उस समय फिर फिसल कर 80 डॉलर के नीचे आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड का दाम 2.08 प्रतिशत बढ़कर 84.10 डॉलर प्रति बैरल हो गया। वैश्विक मानक माने जाने वाले तेल, ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स की कीमत 2.08 प्रतिशत बढ़कर 84.10 डॉलर प्रति बैरल हो गयी। कच्चे तेल की रिकॉर्ड तेजी से बढ़ती कीमतों ने देश में ईंधन तेल के दामों को ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।


केंद्र व राज्य सरकारों के टैक्स ने बढ़ाई परेशानी

हाल यह है कि पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोडने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। विश्व बाजार में कीमतों में तेजी के चलते यहां भी महंगाई की अतिरिक्त मार झेलनी पड़़ रही है।

केंद्रीय पेट्रोलियम राज्यमंत्री ने कहा, मुफ्त टीका लिया होगा, उसके लिए पैसा कहां से आएगा?

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। दिल्ली से लेकर मुंबई तक और भोपाल से लेकर बेंगलुरु तक 1 लीटर पेट्रोल 100 रुपये के पार बिक रहा है। इस बीच केंद्रीय राज्यमंत्री (पेट्रोलियम और नेचुरल गैस) रामेश्वर तेली ने पेट्रोल की बढ़ती कीमतों की तुलना पैकेज्ड मिनरल वाटर से की है। उन्होंने कहा है कि पेट्रोलियम उत्पादों पर लगे करों से लोगों को सरकार द्वारा मुफ्त वैक्सीन मुहैया करवाई जा रही है। मंत्री ने कहा कि मुफ्त वैक्सीन के लिए पैसा केंद्र सरकार द्वारा वसूले जाने वाले करों से ही तो आता है। उन्होंने आगे कहा कि ईंधन की कीमतें अधिक नहीं है, लेकिन इसमें टैक्स लगाया जाता है. आपने मुफ्त टीका लिया होगा, उसके लिए पैसा कहां से आएगा? आपने टीके के लिए पैसे का भुगतान नहीं किया। इसी तरह से फ्री वैक्सीन के लिए पैसा जुटाया गया। पेट्रोल की कीमत 40 रुपये है। असम सरकार इस पर 28 रुपये वैट लगाती है। पेट्रोलियाम मंत्रालय 30 रुपये लगाता है तो यह 98 रुपये का हो जाता है। लेकिन अगर आप हिमालय का पानी पीते हैं तो एक बोतल की कीमत 100 रुपये है। पानी की कीमत ज्यादा है, तेल की नहीं।

महानगरों में तेल के दाम

  • दिल्ली में पेट्रोल 104.44 रूपये प्रति लीटर व डीजल 93.17 प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 110.41 रूपये प्रति लीटर व डीजल 101.03 रूपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल 105.05 रूपये प्रति लीटर व डीजल 96.24 प्रति लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल 101.76 रुपये प्रति लीटर व डीजल 97.56 प्रति लीटर


दिल्ली में ऐसे बढ़ता गया पेट्रोल का दाम

  • Oct 12, 2021: 104.44 ₹/L
  • Oct 11, 2021:104.44 ₹/L
  • Oct 10, 2021:104.14 ₹/L
  • Oct 09, 2021:103.84 ₹/L
  • Oct 08, 2021:103.54 ₹/L
  • Oct 07, 2021:103.24 ₹/L
  • Sep 02, 2021:101.34 ₹/L
  • Sep 01, 2021:101.34 ₹/L
  • Aug 31, 2021:101.49 ₹/L
  • Aug 30, 2021:101.49 ₹/L


दिल्ली में ऐसे बढ़ता गया डीजल का दाम

  • Oct 12, 2021:93.17 ₹/L
  • Oct 11, 2021:93.17 ₹/L
  • Oct 10, 2021: 92.82 ₹/L
  • Oct 09, 2021:92.47 ₹/L
  • Oct 08, 2021:92.12 ₹/L
  • Oct 07, 2021: 91.77 ₹/L
  • Sep 02, 2021: 88.77 ₹/L
  • Sep 01, 2021: 88.77 ₹/L
  • Aug 31, 2021: 88.92 ₹/L
  • Aug 30, 2021: 88.92 ₹/

पेट्रोल व डीजल का दाम

  1. आगरा-101.24 ₹/L:93.36 ₹
  2. प्रयागराज-101.56 /L:93.70 ₹
  3. औरंगाबाद-111.74 ₹/L:102.36 ₹
  4. बंगलुरु- 108.08 ₹/L:98.89 ₹
  5. भोपाल-113.00 ₹/L:102.29 ₹
  6. भुवनेश्वर- 105.35 ₹/L:101.62 ₹
  7. चंडीगढ़-100.53 ₹/L:92.90 ₹
  8. चेन्नई-101.79 ₹/L;97.59 ₹
  9. कोयंबटूर-102.27 ₹/L;98.08 ₹
  10. देहरादून-100.57 ₹/L:94.02 ₹

हर रोज अपडेट होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं

SMS से जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं। ऐसे में आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।

Tags:    

Similar News